होमक्राइमकोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम: पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प
क्राइम

कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम: पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प

कोटा में गवर्नमेंट कॉलेज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के आयोजन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। सूत्र: Aaj Tak

ETV Bharat के अनुसार7 जुलाई 2026 को 10:27 am बजे
कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम: पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प

सौजन्य से:- ETV Bharat

कोटा गवर्नमेंट कॉलेज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर हंगामा, NSUI छात्रों और पुलिस के बीच झड़प

कोटा के गवर्नमेंट कॉलेज में NSUI का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अनुमति न मिलने के बाद भी आयोजन पर विवाद हो गया.

Published : July 6, 2026 at 6:06 PM IST

कोटा: नीट परीक्षा के पेपर लीक के मामले के बाद राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर में कांग्रेस और उसके संगठन "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की तरफ से सोमवार को गवर्नमेंट कॉलेज कोटा में "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम आयोजित किया था. इसके संबंध में अनुमति कॉलेज से छात्रों को नहीं मिली थी, इसके बाद भी एनएसयूआई ने कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित करने की ठान ली.

बिना अनुमति के कार्यक्रम: इसके बाद एनएसयूआई के छात्र जिला अध्यक्ष शहर विशाल मेवाड़ा, प्रदेश महासचिव रिदम शर्मा और छात्र संघ उपाध्यक्ष पवन मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पहले से ही कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी थी. ऐसे में इन छात्रों को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया गया. इसी को लेकर यह आमने-सामने हो गए.

इसे भी पढ़ें- देशभर के 28 शहरों में 30 जून से चलेगा छात्रों की गूंज कार्यक्रम, सुझाव के लिए मिस्ड कॉल नंबर भी जारी

धरने पर बैठे छात्र: छात्रों ने कॉलेज में प्रवेश की कोशिश की, लेकिन पुलिस और रिजर्व फोर्स के जवानों ने इन्हें प्रवेश नहीं करने दिया. इस दौरान काफी धक्का-मुक्की भी इन छात्रों और पुलिस के बीच हुई. इसके बाद छात्र धरना देकर सड़क पर भी बैठ गए. इसके बावजूद भी हंगामा चलता रहा. जिला अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं और हमारे साथ धक्का-मुक्की पुलिस प्रशासन ने की है.

कॉलेज प्रबंधन पर आरोप: प्रदेश महासचिव रिदम शर्मा ने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीका सरकार अपना रही है. कॉलेज प्रबंधन पूरी तरह से सरकार के दबाव में है और एनएसयूआई के कार्यक्रमों को नहीं होने दे रहा है. पवन मीणा का कहना है कि हमें पहले कार्यक्रम के लिए अनुमति कॉलेज प्रबंधन ने दे दी थी, लेकिन बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आपत्ति के बाद रद्द की गई है, जबकि कॉलेज में हम छात्रों से केवल चर्चा करना चाह रहे थे, जिस तरह से वर्तमान में देश के हालात है, उसे पर ही बातचीत की जानी थी.

इसे भी पढ़ें- नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, श्रीनिवास बीवी बोले, 'शिक्षा मंत्री बन गए 'लीक प्रधान'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें