होमक्राइमधौलपुर महल को उड़ाने की धमकी देने वाले डकैत की अजमेर जेल में हत्या - notorious dacoit jagan gurjar murdered in ajmer jail
क्राइम

धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी देने वाले डकैत की अजमेर जेल में हत्या - notorious dacoit jagan gurjar murdered in ajmer jail

धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी देने वाले डकैत की अजमेर जेल में हत्या राजस्थान की अजमेर जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप हत्याकांड के आरोपित विष्णु जाट ने तौलिए से गला घों ..…

Jagran के अनुसार30 जून 2026 को 06:21 am बजे
धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी देने वाले डकैत की अजमेर जेल में हत्या - notorious dacoit jagan gurjar murdered in ajmer jail

सौजन्य से:- Jagran

धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी देने वाले डकैत की अजमेर जेल में हत्या

राजस्थान की अजमेर जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप हत्याकांड के आरोपित विष्णु जाट ने तौलिए से गला घों ...और पढ़ें

HighLights

- कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की अजमेर जेल में हत्या।

- विष्णु जाट ने तौलिए से गला घोंटकर की हत्या।

- जगन ने पूर्व सीएम के धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी दी थी।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या हो गई है। आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप हत्याकांड के आरोपित विष्णु जाट ने जगन की तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों जेल की एक ही बैरक में बंद थे।

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जेलकर्मियों ने नियमित जांच के दौरान बैरक खोली तो जगन का शव एक तरफ पड़ा हुआ था। कुलदीप बैरक में ही मौजूद था। बता दें कि जगन ने साल 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी दी थी।

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने बताया कि विष्णु ने जगन की हत्या करने की बात स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

सोमवार को विवाद बढ़ा और इसी दौरान विष्णु ने अपने तौलिये से गला दबाकर जगन की हत्या कर दी। जगन पर धौलपुर एवं भरतपुर में हत्या, लूटपाट, मारपीट सहित कई मामले दर्ज है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें