सीजेआई सूर्य कांत का जोधपुर दौरा: NLU के सिल्वर जुबली समारोह में होंगे शामिल, नई न्यायिक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
सीजेआई सूर्य कांत का जोधपुर दौरा: NLU के सिल्वर जुबली समारोह में होंगे शामिल, नई न्यायिक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत जोधपुर में एनएलयू के 25वें स्थापना दिवस, वाइस चांसलर्स कॉन्क्लेव और नई न्य…

सौजन्य से:- ETV Bharat
सीजेआई सूर्य कांत का जोधपुर दौरा: NLU के सिल्वर जुबली समारोह में होंगे शामिल, नई न्यायिक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत जोधपुर में एनएलयू के 25वें स्थापना दिवस, वाइस चांसलर्स कॉन्क्लेव और नई न्यायिक परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
Published : August 16, 2026 at 7:26 AM IST
जोधपुर : भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्य कांत शनिवार देर रात एक दिवसीय प्रवास पर सूर्यनगरी जोधपुर पहुंचे. उनके साथ उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता, न्यायमूर्ति विजय विश्नोई और न्यायिक अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी मौजूद है. जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायाधीशों और जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सीजेआई की गर्मजोशी से अगवानी की. मुख्य न्यायाधीश का यह दौरा जोधपुर के न्यायिक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बेहद खास माना जा रहा है.
एनएलयू के 25वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि : तय कार्यक्रम के अनुसार, रविवार, 16 अगस्त को सुबह 11:30 बजे सीजेआई राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU), जोधपुर के 25वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. इसके तुरंत बाद, दोपहर 12:15 बजे वे ‘लीगल टेक्नोलॉजी एंड इट्स रोडमैप’ विषय पर आयोजित ‘वाइस चांसलर्स कॉन्क्लेव 2.0’ का उद्घाटन करेंगे और अपना विशेष संबोधन देंगे.
इसे भी पढ़ें: सीजेआई बोले-राष्ट्र ने कई चुनौतियां पार की, अब युवा विधि स्नातकों और वकीलों के लिए जिम्मेदारियां संभालने का समय
हाईकोर्ट गेस्ट हाउस का शिलान्यास : प्रवास के दौरान सीजेआई सूर्य कांत शहर की न्यायिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी अहम परियोजनाओं की सौगात देंगे. वे नए हाई कोर्ट गेस्ट हाउस की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही, जोधपुर जिला न्यायालय परिसर में नवनिर्मित ग्राउंड प्लस सात मंजिला आधुनिक भवन का विधिवत लोकार्पण करेंगे. इस बहुमंजिला भवन के शुरू होने से न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
शाम 5:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे : सभी निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत रविवार शाम 5:30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. उनका यह दौरा जोधपुर की न्यायिक व्यवस्था और आधारभूत ढांचे के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: CJI सूर्यकांत बोले- हर विवाद का अंत कोर्ट नहीं, संतरे की कहानी से समझाया मध्यस्थता का महत्व
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


