होमक्राइमNikay Chunav 2026 : CM भजनलाल बोले- कांग्रेस ने देश को लूटा, अब चुनाव में कांग्रेस की बैंड बजा कर रहेंगे...
क्राइम

Nikay Chunav 2026 : CM भजनलाल बोले- कांग्रेस ने देश को लूटा, अब चुनाव में कांग्रेस की बैंड बजा कर रहेंगे...

Nikay Chunav 2026 : CM भजनलाल बोले- कांग्रेस ने देश को लूटा, अब चुनाव में कांग्रेस की बैंड बजा कर रहेंगे... अजमेर में सीएम के रोड शो को भव्य बनाने के लिए स्थानीय नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी... Published : September 6, 2…

ETV Bharat के अनुसार6 सितंबर 2026 को 11:33 am बजे
Nikay Chunav 2026 : CM भजनलाल बोले- कांग्रेस ने देश को लूटा, अब चुनाव में कांग्रेस की बैंड बजा कर रहेंगे...

सौजन्य से:- ETV Bharat

Nikay Chunav 2026 : CM भजनलाल बोले- कांग्रेस ने देश को लूटा, अब चुनाव में कांग्रेस की बैंड बजा कर रहेंगे...

अजमेर में सीएम के रोड शो को भव्य बनाने के लिए स्थानीय नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी...

Published : September 6, 2026 at 4:28 PM IST

अजमेर/बारां: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए निकले सीएम भजनलाल शर्मा अपने निर्धारित कार्यक्रम से पौने दो घंटे देरी से अजमेर पहुंचे. अजमेर में सीएम शर्मा ने भाजपा के प्रत्याशियों के लिए रोड शो करके समर्थन मांगा. रोड शो के संपन्न होने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में कांग्रेस की बैंड बजा कर रहेंगे. वहीं, रविवार को बारां नगर परिषद क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में प्रचार प्रसार की धूम दिखाई दी.

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था. उस संकल्प पत्र के एक-एक वादे को सरकार पूरा कर रही है. 78 फीसदी वादे सरकार पूरा कर चुकी है. राजस्थान में कई बड़ी योजनाएं कई वर्षों से अटकी हुई थी, जिनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर उतारने का काम किया. राजस्थान में पेयजल की किल्लत रही है, ऐसे में ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना (ERCP), यमुना जल समझौता, ब्राह्मणी बांध का पानी बीसलपुर में लाने, इंदिरा गांधी नहर के लिए साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए दिए गए. राजस्थान के हर जिले के लिए पानी की व्यवस्था की. राजस्थान ढाई वर्षों में बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है. ढाई साल में 12000 मेगावाट बिजली का उत्पादन राजस्थान में हुआ है.

प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है. राजस्थान अब बिजली लेने वाला नहीं बिजली देने वाला प्रदेश बन गया है. अपने संबोधन में सीएम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के अलग-अलग उपक्रम घाटे में चल रहे थे. रोडवेज की एक हजार बसें आ चुकी हैं. ढाई साल में डेयरी में दुग्ध का उत्पादन 24 लाख लीटर से बढ़कर 47 लाख लीटर हो गया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बेहतर विकास हो सके, इसीलिए विधायकों का 5 करोड़ रुपए सालाना का कोटा बढ़ाया है. ढाई साल में 28 करोड़ रुपए प्रति विधायक को क्षेत्र के विकास के लिए बजट दिया है. नगर विकास का संकल्प पत्र भाजपा लेकर आई है. केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है और अब आमजन के सहयोग से इसको ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलना है ताकि हमारे नगर का विकास हो सके.

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 6, 2026

कांग्रेस ने देश को लूटा : सीएम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोग तुष्टिकरण और झूठ के आधार पर बात करते हैं. चुनाव आते ही कांग्रेस कोई न कोई बजूका छोड़ देती है. कांग्रेस ने देश को लूटने, युवाओं को धोखा देने का काम किया है. यही वजह है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल के अंदर भी हैं. कांग्रेस सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुआ करते थे, लेकिन ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है. पेपर लीक करने वाले अपराधियों को जेल के पीछे पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है. आमजन को विश्वास है कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं. कांग्रेस अपनी सलाह अपने पास रखें. कांग्रेस में कई बैंड भी हैं, जो फूंक लगाने से बजते हैं. चुनाव में बैंड का भी बैंड बजाना पड़ेगा. राजस्थान में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी. पंचायत के चुनाव भी आने वाले हैं. चुनाव में समर्थन और आशीर्वाद आमजन का चाहिए.

राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है. भाजपा ने अपनी ताकत प्रचार प्रसार में झोंक दी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यकाल में यह पहले नगर निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में इस चुनाव के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है. यही वजह है कि सीएम भजनलाल शर्मा स्वयं राजस्थान में नगर निकाय के चुनावों में प्रचार प्रसार के लिए घूम रहे हैं. रविवार को भजनलाल शर्मा का अजमेर में रोड शो रहा. रोड शो के लिए 11 बजे का समय दिया गया था, लेकिन सीएम शर्मा 12:45 बजे पहुंचे. अजमेर में प्लाजा सिनेमा से लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो को भव्य बनाने के लिए स्थानीय नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन स्थानीय नेता सीएम शर्मा के रोड शो के लिए भीड़ नहीं जुटा पाए.

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 6, 2026

सीएम शर्मा के आने के आखिरी समय तक अपने अपने क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को भीड़ लाने के लिए फोन करते रहे. सीएम भजनलाल शर्मा जब प्लाजा सिनेमा पहुंचे तो महाराष्ट्र से अजमेर में लगाए गए प्रभारी राजीव, केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी, राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत रोड शो के लिए बनाए रथ पर चढ़ गए, जबकि यहीं पर सीएम शर्मा के लिए मंच बनाया गया था. यहां आमजन और कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया था, ताकि सीएम शर्मा का संबोधन यहां सुन सकें. देरी से पहुंचने के कारण मंच पर नहीं चढ़कर सीएम भजनलाल शर्मा रथ पर चढ़ गए और रोड शो शुरू हुआ.

पढ़ें. निकाय चुनाव पर गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा-जनता ढाई साल के काम का हिसाब मांग रही

सीएम शर्मा ने दोनों हाथों से की पुष्प वर्षा : रोड शो के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा रोड के दोनों ओर खड़े आमजन पर पुष्प भी बरसाते रहे. साथ ही उन्होंने अभिवादन भी किया. करीब 1 बजकर 25 मिनट पर सीएम शर्मा का रोड शो संपन्न हो गया. रोड शो प्लाजा सिनेमा से शुरू होकर गिद्वानी मार्केट, न्यू मैजेस्टिक सिनेमा, क्वांडसपुरा, मदारगेट से होता हुआ गांधी भवन पहुंचा, जहां सीएम शर्मा के संबोधन के बाद रोड शो संपन्न हुआ. यहां से सीएम शर्मा का काफिला अजयमेरु स्टेट पहुंच गया. यहां सीएम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जीत का मंत्र दिया.

अजमेर में भाजपा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब जनता के विश्वास और विकास के संकल्प की गूंज है। देवतुल्य अजमेरवासियों के अपार स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार!#सशक्त_शहर_समृद्ध_राजस्थान pic.twitter.com/kBJO9mrrhv

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 6, 2026

बारां में प्रचार-प्रसार : नगर निकाय चुनावों को लेकर रविवार को बारां नगर परिषद क्षेत्र में प्रचार प्रसार की धूम दिखाई दी. स्वयं प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांगते दिखे. कई वार्डों में प्रत्याशियों ने चुनावी रैलियां भी निकाली. शहर के तेल फैक्ट्री क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापति, वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर शर्मा के समर्थन में भाजपा ने वार्ड में रैली निकाली. इसमें विधायक राधेश्याम बैरवा समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं, वार्ड नंबर 9 से भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी मनीष गौतम ने अपने वार्ड में रैली निकालकर समर्थन मांगा. वार्ड नंबर 40 से कांग्रेस प्रत्याशी रानू गोयल के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्ड में जनसंपर्क किया. तीसरे मोर्चे के रूप में आम आदमी पार्टी से बारां नगर परिषद के सभी 60 वार्डों में चुनाव लड़ रहे पूर्व सभापति कमल राठौर ने अपने वार्ड 46 में जन संपर्क कर वोट मांगे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें