होम›राजनीति›Nikay Chunav 2026: जोधपुर जिले में 85.79 प्रतिशत हुआ मतदान, तिंवरी-बालेसर में 89% से ज्यादा वोटिंग, बिलाड़ा में सबसे कम
राजनीति

Nikay Chunav 2026: जोधपुर जिले में 85.79 प्रतिशत हुआ मतदान, तिंवरी-बालेसर में 89% से ज्यादा वोटिंग, बिलाड़ा में सबसे कम

Nikay Chunav 2026: जोधपुर जिले में 85.79 प्रतिशत हुआ मतदान, तिंवरी-बालेसर में 89% से ज्यादा वोटिंग, बिलाड़ा में सबसे कम जिले के 1,19,635 में से 1,02,630 मतदाताओं ने मतदान किया. 4 वार्ड में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो च…

ETV Bharat के अनुसार9 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
Nikay Chunav 2026: जोधपुर जिले में 85.79 प्रतिशत हुआ मतदान, तिंवरी-बालेसर में 89% से ज्यादा वोटिंग, बिलाड़ा में सबसे कम

सौजन्य से:- ETV Bharat

Nikay Chunav 2026: जोधपुर जिले में 85.79 प्रतिशत हुआ मतदान, तिंवरी-बालेसर में 89% से ज्यादा वोटिंग, बिलाड़ा में सबसे कम

जिले के 1,19,635 में से 1,02,630 मतदाताओं ने मतदान किया. 4 वार्ड में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है.

Published : September 9, 2026 at 8:08 PM IST

जोधपुर: नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग रात 7:15 बजे समाप्त हुई. जिले के कुल 1,19,635 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,02,630 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस प्रकार जिले में कुल 85.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, तिंवरी नगरपालिका में सर्वाधिक 89.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. यहां कुल 12,506 मतदाताओं में से 11,168 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, बालेसर सत्ता नगरपालिका में 15,359 मतदाताओं में से 13,707 मतदाताओं ने मतदान किया, जहां 89.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ.

मथानिया और पीपाड़ शहर में भी 88 प्रतिशत से अधिक मतदान: राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मथानिया नगरपालिका में कुल 14,310 मतदाताओं में से 12,713 मतदाताओं ने मतदान किया. नगरपालिका में 88.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इसके अलावा पीपाड़ शहर नगरपालिका में 29,485 मतदाताओं में से 26,047 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 88.34 रहा. भोपालगढ़ में 86.69 प्रतिशत मतदान रहा. भोपालगढ़ नगरपालिका में कुल 19,465 मतदाताओं में से 16,875 मतदाताओं ने मतदान किया.

बिलाड़ा में 77.59 प्रतिशत मतदान, चार वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन: राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिलाड़ा नगरपालिका में कुल 28,510 मतदाताओं में से 22,120 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां 77.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. बिलाड़ा नगरपालिका के चार वार्डों में प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है.

समयवार मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी: जिले में मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला. आंकड़ों के अनुसार प्रातः 10 बजे तक 30.81 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 61.39 प्रतिशत और दोपहर (अपराह्न) 3 बजे तक 74.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान की समाप्ति तक यह आंकड़ा बढ़कर 85.79 प्रतिशत हो गया.

पढ़ें: नगर निकाय चुनाव : 6 बजने के साथ दूसरे चरण के प्रचार का शोर थमा, अब डोर-टू-डोर मनुहार

शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया: राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिले की सभी छह नगरपालिकाओं में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई. मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हुआ. शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराया गया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें