होमक्राइमराष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई हैंडलर के घर पर छापा मारा
क्राइम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई हैंडलर के घर पर छापा मारा

राजस्थान के जोधपुर में एनआईए ने आईएसआई हैंडलर जीशान के घर पर छापा मारा, उसके बैंक खातों, खर्च, मोबाइल और संबंधधारकों संबंधी जानकारी जुटाने के साथ ही दस्तावेज और बुलेट जब्त किए गए हैं।

Jagran के अनुसार9 जुलाई 2026 को 04:10 am बजे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई हैंडलर के घर पर छापा मारा

सौजन्य से:- Jagran

जोधपुर में आईएसआइ हैंडलर के घर एनआईए ने छापा मारा, बैंक के दस्तावेज और बुलेट जब्त

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आंध्रप्रदेश की टीम ने बुधवार को राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर जीशान (19) के घर पर छाप ...और पढ़ें

HighLights

- इंटरनेट मीडिया ग्रुप से युवाओं का करता था ब्रेनवॉश

- बैंक के दस्तावेज और बुलेट भी जब्त

जागरण संवाददाता, जयपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आंध्रप्रदेश की टीम ने बुधवार को राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के हैंडलर जीशान (19) के घर पर छापेमारी की है।

एनआईए की टीम सुबह दस बजे जोधपुर के नई सड़क क्षेत्र में स्थित जीशन के घर पहुंची और दोपहर दो बजे तक वहां छानबीन करने के साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है।

अधिकारियों ने जीशान के बैंक खातों,उसके खर्च, मोबाइल और निरंतर रूप से संबंध रखने वालों के बारे में जांच पड़ताल की है। साथ ही दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जीशान की बुलेट बाइक भी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार, जीशान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवाओं का ब्रेनवॉश कर आइएसआइ के लिए काम करने के लिए तैयार करता था।

जीशान को 24 मार्च को आंध्रप्रदेश एटीएस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को छापेमारी की गई।

जोधपुर सदर बाजार पुलिस थाना अधिकारी मानक राम बिश्नोई ने बताया कि जांच में सामने आया कि जीशान इंटरनेट मीडिया पर "बेनेक्स" नाम का व्हाट्सएप ग्रुप से वह युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ता था। एटीएस और पुलिस के बाद अब यह मामला एनआइए ने अपने हाथ में ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया कि जीशान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में आइएसआइ के लिए काम करने को लेकर जांच एजेंसियों ने जैसलमेर एवं अलवर से एक-एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें