होमधर्म-आस्थाNHAI की टोल दरें बढ़ी, जयपुर से दिल्ली या खाटूश्यामजी की यात्रा अब महंगी
धर्म-आस्था

NHAI की टोल दरें बढ़ी, जयपुर से दिल्ली या खाटूश्यामजी की यात्रा अब महंगी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जयपुर से कनेक्ट होने वाले प्रमुख हाईवे पर टोल दरें 8% से 12% बढ़ा दी हैं। अब कार चालकों को जयपुर से दिल्ली के एकतरफा सफर के लिए 395 रुपये देने होंगे, जो पहले 375 रुपये था। इससे श्रद्धालुओं, कम्यूटर्स और ट्रांसपोर्टर्स पर जेब का बोझ बढ़ेगा।

Navbharat Times के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:27 am बजे
NHAI की टोल दरें बढ़ी, जयपुर से दिल्ली या खाटूश्यामजी की यात्रा अब महंगी

सौजन्य से:- Navbharat Times

NHAI ने जयपुर से कनेक्ट होने वाले प्रमुख हाईवे पर टोल दरें 8% से 12% बढ़ा दी हैं। अब कार चालकों को जयपुर से दिल्ली के एकतरफा सफर के लिए 375 की जगह 395 रुपये देने होंगे। टांटियावास और ठीकरिया समेत मुख्य टोल प्लाजा पर नई दरें लागू होने से श्रद्धालुओं, कम्यूटर्स और ट्रांसपोर्टर्स पर जेब का बोझ बढ़ेगा।

जयपुर: अगर आप इस वीकेंड अपनी कार से दिल्ली की शॉपिंग ट्रिप का प्लान बना रहे हैं या बाबा खाटूश्यामजी के दरबार में हाजिरी लगाने की सोच रहे हैं, तो जरा अपना बजट संभाल लीजिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जयपुर से जुड़ने वाले प्रमुख हाईवे और एक्सप्रेस-वे की टोल दरों में 8 से 12 प्रतिशत तक का तगड़ा इजाफा कर दिया है। यह नई दरें मध्य रात्रि 12 बजे से प्रभावी हो चुकी हैं।

दिल्ली का सफर अब 395 रुपये में, ट्रांसपोर्टेशन भी होगा महंगा

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) से गुजरने वाले कार और निजी चालकों को अब एकतरफा सफर के लिए 375 की जगह 395 रुपये चुकाने होंगे, यानी सीधे 20 रुपये का झटका। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, अजमेर-मुंबई रूट पर स्थित ठीकरिया टोल प्लाजा, मनोहरपुर, नेकावाला, सीतारामपुरा और भागवास चौरासी टोल प्लाजा पर भी नई दरें लागू हो गई हैं।

व्यावसायिक वाहनों और भारी ट्रकों की टोल फीस बढ़ने से ट्रांसपोर्टर्स का गणित भी गड़बड़ा गया है। जानकारों की मानें तो माल ढुलाई महंगी होने से आने वाले दिनों में फल-सब्जियों, दूध और रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ सकते हैं।

श्रद्धालुओं की यात्रा का भी बढ़ा बजट

राजस्थान के सबसे बड़े आस्था केंद्र खाटूश्यामजी जाने वाले भक्तों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। जयपुर से चौमूं-रींगस होते हुए खाटूश्यामजी मार्ग पर स्थित टांटियावास टोल प्लाजा पर भी संशोधित शुल्क लागू कर दिया गया है। वीकेंड और एकादशी पर दर्शन के लिए निकलने वाले लाखों श्रद्धालुओं व किराए की टैक्सी से जाने वाले परिवारों के लिए अब यह धार्मिक यात्रा और खर्चीली हो जाएगी।

किसको मिलेगी थोड़ी राहत?

सफर महंगा जरूर हुआ है, लेकिन NHAI ने कुछ पुराने नियमों में राहत बरकरार रखी है-

24 घंटे में वापसी: यदि आप टोल पार करने के 24 घंटे के भीतर वापस लौटते हैं, तो रिटर्न ट्रिप पर मिलने वाला डिस्काउंट पहले की तरह ही मिलेगा।

20 किमी के दायरे के स्थानीय निवासी: टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए मासिक पास की सुविधा पुराने नियमों के अनुसार ही जारी रहेगी।

बढ़ती दरों से टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स ने इंटरसिटी टैक्सियों और बसों के किराए में बढ़ोतरी के संकेत दे दिए हैं, जिससे रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों की जेब पर हर महीने अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें