राजस्थान में मानसून की वापसी की संभावना: 24 जिलों में 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसूनी हवाएं सक्रिय होने के संकेत मिले हैं, जिससे अगले तीन दिनों के लिए 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है.
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सक्रिय हो रही हैं, जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी.
पिछले 24 घंटों में झुंझुनूं, सीकर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, करौली, बूंदी और अजमेर में बादलों की आवाजाही रही. करौली जिले के टोडाभीम में सर्वाधिक 33 मिमी बारिश दर्ज की गई.
वहीं, बीकानेर संभाग के तीन जिलों में रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. चुरू राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उदयपुर के डबोक में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 और 22 जुलाई से जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा: जब रूठते हैं इंद्रदेव, तब सड़क खोदकर की जाती है 'गड़े भेरूजी' की पूजा, फिर होती है झमाझम बारिश

हिमाचल के राज्यपाल ने आध्यात्मिक तीर्थस्थलों का दौरा किया, प्रार्थना की

'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम: जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' - Jodhpur News


