होमक्राइमकोटा में NH-27 बाइपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
क्राइम

कोटा में NH-27 बाइपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

कोटा में NH-27 बाइपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर जगपुरा जा रहे तीन युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की गई जान. Published : July 11, 2026 a…

ETV Bharat के अनुसार11 जुलाई 2026 को 06:07 am बजे
कोटा में NH-27 बाइपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

सौजन्य से:- ETV Bharat

कोटा में NH-27 बाइपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

जगपुरा जा रहे तीन युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की गई जान.

Published : July 11, 2026 at 11:08 AM IST

कोटा : नेशनल हाईवे 27 के कोटा बाइपास पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. यह तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो युवकों की जान चली गई थी. दुर्घटना उद्योग नगर थाना इलाके में हुई . मृतक दोनों युवक उम्मेदगंज भील बस्ती के रहने वाले थे. यह लोग बाइक पर सवार होकर उम्मेदगंज से झालावाड़ रोड स्थित जगपुरा जा रहे थे.

उद्योग नगर थाना प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि बाइक पर सवार होकर अभिषेक, मोनू और कालू तीनों देर रात 11:00 बजे के आसपास जगपुरा के लिए निकले थे. यह नेशनल हाईवे 27 पर कैथून रोड के फ्लाईओवर से ऊपर चढ़े थे. इसके बाद 500 मीटर झालावाड़ रोड की तरफ आगे बढ़े ही थे की तभी पीछे से आ रहे हैं, एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने पर हाईवे से 5 फीट नीचे युवक गिर गए थे, जहां पर सर्विस रोड बनाने का काम चल रहा है. दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है. बाइक को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक रुकने की जगह मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी. हादसे में घायल तीनों युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दो को मृत घोषित कर दिया. इस पूरे मामले में परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वाहन और चालक की पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: श्रीगंगानगर नेतेवाला हाईवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में 3 युवकों की मौत, दो घायल

दूसरी तरफ मृतक मोनू पुत्र राजेश और अभिषेक पुत्र बंशीलाल के शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस हादसे में घायल कालू का मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में उपचार जारी है. तीनों की उम्र करीब 20 साल है. मेडिकल कॉलेज का नया अस्पताल में ही मोनू और अभिषेक की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी हो रही है. इस मामले में मृतक के मोनू के पिता राजेश का कहना है कि हमें दुर्घटना के बारे में पडौस में रहने वाले युवक से पता चला था, वह दुर्घटनास्थल से गुजरा था. तीनों आपस में अच्छे दोस्त थे और डीसीएम इलाके में फैक्ट्री में काम करते थे. अपने दुसरे दोस्तों के पास जगपुरा जा रहे थे. इस दुर्घटना में हमारे बच्चों की ग़लती भी नहीं है, पीछे से नियंत्रित तेज गति से आ रहे वाहन ने ही उनकी बाइक को टक्कर मारी है. यह युवक साइड में चल रहे थे, क्योंकि सड़क पर टायरों के निशान भी है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें