कोटा में NH-27 पर कार पलटी, 2 की मौत: खाना खाकर लौट रहे थे, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; 2 गंभीर रूप से घायल - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Car Accident NH 27 | 2 Dead, 2 Injured After Divider Crash कोटा में NH-27 पर कार पलटी, 2 की मौत:खाना खाकर लौट रहे थे, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; 2 गंभीर रूप से घ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Car Accident NH 27 | 2 Dead, 2 Injured After Divider Crash
कोटा में NH-27 पर कार पलटी, 2 की मौत:खाना खाकर लौट रहे थे, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी; 2 गंभीर रूप से घायल
- कॉपी लिंक
कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे (NH-27) पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 2:30 बजे नांता थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कार सवार चारों युवक बूंदी की तरफ से खाना खाकर वापस कोटा लौट रहे थे, तभी हैंगिंग ब्रिज से पहले कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में अमन चावल (27) निवासी विज्ञान नगर (दिनेश गैस एजेंसी के पीछे) और कुंतेश वर्मा (32) निवासी गणेश तालाब (बसंत विहार, दादाबाड़ी) की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार जगदीश जुमरानी (36) निवासी बसंत विहार और दीपेश (36) निवासी कंचनजंगा अपार्टमेंट (बोरखेड़ा) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाड़ी अचानक डिवाइडर पर चढ़ी नांता थानाधिकारी (CI) अजीत बागडोलिया ने बताया- चारों युवक नांता टोल प्लाजा क्रॉस करके हैंगिंग ब्रिज से कोटा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ब्रिज से पहले गाड़ी अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी तरफ जाकर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- राजस्थान के 9 जिलों में बारिश की संभावना: मानसून पर लगा ब्रेक, 15 जुलाई के बाद फिर एक्टिव होगा सिस्टम; फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा
- राजस्थान में ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: VLTD, परमिट और ई-डिटेक्शन के विरोध में थम गए 10 हजार ट्रकों के पहिए
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 की पहली ट्रेन आज होगी रवाना: दुर्गापुरा स्टेशन से 970 यात्री रामेश्वरम-मदुरै जाएंगे,मेडिकल टीम भी साथ रहेगी
- जहां 5 मौत, वहां 6 बड़ी खामियां: जयपुर-अजमेर हाईवे पर 10 किमी में 40 से ज्यादा अवैध स्टॉपेज, रेलिंग कूदकर हाईवे क्रॉस कर रहे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


