NGT का बड़ा एक्शन: जयपुर के SMS समेत देश के 3 बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर रोक
NGT का बड़ा एक्शन: जयपुर के SMS समेत देश के 3 बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर रोक NGT ने पर्यावरणीय नियमों के पालन में कथित लापरवाही को गंभीर मानते हुए अगले आदेश तक खेल गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दि…

सौजन्य से:- ETV Bharat
NGT का बड़ा एक्शन: जयपुर के SMS समेत देश के 3 बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर रोक
NGT ने पर्यावरणीय नियमों के पालन में कथित लापरवाही को गंभीर मानते हुए अगले आदेश तक खेल गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.
Published : July 11, 2026 at 8:58 AM IST
जयपुर : पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) क्रिकेट स्टेडियम सहित देश के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं. यह कार्रवाई स्टेडियमों के रखरखाव में भूजल के उपयोग, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से उपचारित पानी के इस्तेमाल, वर्षा जल संचयन और अन्य पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने के बाद की गई है.
एनजीटी के आदेश के अनुसार, जयपुर के एसएमएस क्रिकेट स्टेडियम के अलावा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई का डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम भी इस कार्रवाई की जद में आए हैं. अधिकरण ने इन तीनों स्टेडियमों में अगले आदेश तक खेल गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. मामले में केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) की ओर से बताया गया कि संबंधित स्टेडियमों को कई बार नोटिस जारी कर आवश्यक जानकारी, अनुपालन रिपोर्ट तथा पर्यावरणीय मानकों के पालन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था. इसके बावजूद संबंधित प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब या आवश्यक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई.
इसे भी पढे़ं: जयपुर का SMS स्टेडियम: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होता शहर, 4 साल से नहीं हुआ मैच
रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी : एनजीटी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि बड़े खेल परिसरों द्वारा भूजल के अंधाधुंध दोहन को रोकना, उपचारित जल का उपयोग सुनिश्चित करना और वर्षा जल संचयन जैसी व्यवस्थाओं को लागू करना पर्यावरण संरक्षण के लिए अनिवार्य है. इन नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई आवश्यक है. अब संबंधित स्टेडियमों को निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेज और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. इसके बाद ही एनजीटी की संतुष्टि के आधार पर खेल गतिविधियों पर लगी रोक हटाने पर विचार किया जाएगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

Bhajanlal Government : किससे लगाएं गुहार...ढाई साल बाद भी जनता से जुड़े संवैधानिक बोर्ड-आयोगों में नियुक्ति नहीं

राजस्थान बीएसटीसी सेकंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी (Rajasthan bstc second seat allotment list 2026 out)


