होमखेलराजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?
खेल

राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

अजमेर जिले को बालिका सैनिक स्कूल के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है, जिसमें 20 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ के क्षेत्र में निर्माण होगा।

ETV Bharat के अनुसार20 जुलाई 2026 को 11:12 am बजे
राजस्थान में बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, अजमेर जिले के लिए यह क्या है इतना महत्वपूर्ण?

सौजन्य से:- ETV Bharat

अजमेर को मिली बालिका सैनिक स्कूल की सौगात, 15 माह में बनकर होगा तैयार

अजमेर के निकट हाथीखेड़ा गांव में 20 करोड़ रुपए की लागत से बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण होगा.

Published : July 20, 2026 at 3:50 PM IST

अजमेर: जिले को बालिका सैनिक स्कूल के रूप में बड़ी सौगात मिली है. हाथीखेड़ा गांव में 30 एकड़ में बनने वाला बालिका सैनिक स्कूल 15 माह में आकार ले लेगा. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने सोमवार को बालिका सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया.

इस मौके पर देवनानी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अजमेर के लिए यह बड़ी सौगात है. यहां बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सैन्य प्रशिक्षण भी मिलेगा. स्कूल में आधुनिक सुविधाएं बालिकाओं को उपलब्ध होंगी. यह शैक्षणिक संस्था बेटियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने के साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्रदान करेगा.

देवनानी ने बताया कि हाथीखेड़ा गांव में 20 करोड़ रुपए की लागत से बालिका सैनिक स्कूल का निर्माण होगा. स्कूल के लिए करीब 30 एकड़ जमीन आवंटित हुई है. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्कूल में बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल एवं उससे जुड़ी सुविधाएं भी होंगी. स्कूल के निर्माण की शुरुआत अगस्त से होगी और 15 माह में यह स्कूल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा. देवनानी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जुलाई 2027 तक स्कूल बनकर तैयार हो जाए ताकि अगले सत्र में ही बालिकाएं यहां अध्ययन कर सकें. निर्माण में देरी होती है तो किसी अन्य भवन में बालिकाओं के लिए स्कूल संचालित किया जाएगा. कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी सहित हाथीखेड़ा के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

यह रहेंगी सुविधाएं: स्कूल भवन में एकेडमिक ब्लॉक, बालिकाओं के लिए हॉस्टल, शिक्षक और स्टाफ के लिए आवास, इंडोर गेम्स हॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट, परेड ग्राउंड, खेल मैदान, जिम, स्विमिंग पूल, परिसर के भीतर सड़कें और चारों ओर बाउंड्री वॉल होगी. इसके अलावा पेयजल एवं पेड़-पौधों के लिए ट्यूबवेल लगाया जाएगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें