NEET UG 2026: राजस्थान की काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी, 14220 रैंक व 589 स्कोर पर MBBS सरकारी सीट अलॉट
NEET UG 2026: राजस्थान की काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी, 14220 रैंक व 589 स्कोर पर MBBS सरकारी सीट अलॉट राज्य के एनआरआई कैंडिडेट्स की क्लोजिंग रैंक 996205 रही है. इस पर नीट यूजी का स्कोर 213 अंक है. Published :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
NEET UG 2026: राजस्थान की काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी, 14220 रैंक व 589 स्कोर पर MBBS सरकारी सीट अलॉट
राज्य के एनआरआई कैंडिडेट्स की क्लोजिंग रैंक 996205 रही है. इस पर नीट यूजी का स्कोर 213 अंक है.
Published : August 30, 2026 at 10:13 AM IST
|Updated : August 30, 2026 at 10:34 AM IST
कोटा : राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग के तहत पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट का परिणाम जारी हो गया है. इसके तहत जनरल कैटेगरी में नीट यूजी की ऑल इंडिया रैंक 14220 और 589 नंबर वाले कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की गई है, जबकि सेंट्रल काउंसलिंग के पहले राउंड में 22342 रैंक और 572 अंक पर सीट अलॉट हुई थी. राजस्थान की काउंसलिंग में क्लोजिंग रैंक 8122 अंक ऊपर गई है, जबकि अंकों की बात की जाए तो यह 17 नंबर ऊंची गई है.
निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जयपुर का सवाई मान सिंह मेडिकल (SMS) कॉलेज सभी उम्मीदवारों की पहली पसंद रहा है. वहीं, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जैसलमेर सबसे कम ने पसंद किया है. राजस्थान में सरकारी एमबीबीएस सीटों पर एनआरआई कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 1039206 रही है, जिस पर 205 अंक है. अन्य राज्य के एनआरआई कैंडिडेट्स की क्लोजिंग रैंक 996205 रही है. इस पर नीट यूजी का स्कोर 213 अंक है.
पढ़ें. NEET UG 2026: फ्लॉट विकल्प चुनने वाले सावधान, तय समय में डॉक्यूमेंट अपलोड न करने पर रद्द होगी सीट
काउंसलिंग के आगे के पीरियड में इन बातों का रखें ध्यान
- कैंडिडेट 5 सितंबर तक ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कर सकेंगे. यह रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी व पासवर्ड से जनरेट होगा. इसी समय सीमा में उन्हें अलॉटमेंट लेटर में प्रथम वर्ष की ट्यूशन फीस भी ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी.
- ऐसे कैंडिडेट जिन्हें सरकारी या प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज का अलॉटमेंट हुआ है, 5 सितंबर तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में ओरिजिनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट के साथ उपस्थिति देनी है.
- कैंडिडेट को 4 सेट्स में एप्लीकेशन फॉर्म का फाइनल प्रिंट और उसमें मांगे गए सभी चार सेट फोटोकॉपी के साथ ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स भी लेकर जाने हैं.
- अलॉटमेंट लेटर में दी गई फीस की ऑनलाइन पेमेंट की स्लिप भी साथ लेकर जानी है.
- राजस्थान नीट यूजी राज्यस्तरीय काउंसलिंग का प्रथम राउंड अलॉटमेंट है. कैंडिडेट अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं तो वह फ्री एग्जिट का ऑप्शन भी ले सकता है.
- इस तरह से कैंडिडेट सेकंड राउंड अलॉटमेंट प्रक्रिया मे भी दोबारा शामिल हो सकेगा.
- अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट है तो कॉलेज डेस्क पर इसकी स्वीकृति देनी है. इसके बाद आगे के राउंड में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है. यह सारी प्रक्रिया कैंडिडेट्स को स्वयं उपस्थित होकर करनी है.
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड
- नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड
- कॉलेज अलॉटमेंट लेटर (4 कॉपी)
- काउंसलिंग एप्लीकेशन फॉर्म (4 कॉपी)
- दसवीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- फोटो आईडी
- कास्ट व सब कैटेगिरी सर्टिफिकेट
- मूलनिवासी सर्टिफिकेट
- एनआरआई, दिव्यांग, शहीद या सैन्य परिवार, ईडब्ल्यूएस (इन कैटिगरी से होने पर उनके दस्तावेज)
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- बॉन्ड
- पासपोर्ट साइज दो फोटोग्राफ्स
यह सभी दस्तावेज दो सेट में सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ चाहिए. इनके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट भी साथ में होना मैंडेटरी हैं.
सरकारी व राजमेस कोलेज की सरकारी फीस पर एमबीबीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक :-
सरकारी व राजमेस कोलेज की मैनेजमेंट फीस पर एमबीबीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक :
सरकारी व राजमेस कोलेज की सरकारी फीस पर बीडीएस सीट के लिए यह रही है क्लोजिंग रैंक:-
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


