बिजली गुल होने से जयपुर के NEET PG के दो परीक्षा केंद्रों पर हंगामा, अभ्यर्थियों ने उठाए इंतजाम पर सवाल, अब 5 सितंबर को री-एग्जाम
बिजली गुल होने से जयपुर के NEET PG के दो परीक्षा केंद्रों पर हंगामा, अभ्यर्थियों ने उठाए इंतजाम पर सवाल, अब 5 सितंबर को री-एग्जाम जयपुर में सीतापुरा स्थित आईऑन डिजिटल जोन के दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा बाधित. री-एग्जा…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बिजली गुल होने से जयपुर के NEET PG के दो परीक्षा केंद्रों पर हंगामा, अभ्यर्थियों ने उठाए इंतजाम पर सवाल, अब 5 सितंबर को री-एग्जाम
जयपुर में सीतापुरा स्थित आईऑन डिजिटल जोन के दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा बाधित. री-एग्जाम 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से जयपुर में होगा.
Published : August 30, 2026 at 1:21 PM IST
|Updated : August 30, 2026 at 1:33 PM IST
जयपुर: राजधानी के सीतापुरा स्थित आईऑन डिजिटल जोन के दो परीक्षा केंद्रों पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण NEET PG 2026 की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी. मामले में नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. अब इन अभ्यर्थियों की री-एग्जाम 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे से जयपुर में लिया जाएगा. इससे पहले आईऑन डिजिटल जोन के दो परीक्षा केंद्रों पर रविवार को NEET पीजी परीक्षा-2026 के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी हुई. बिजली गुल होने से परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई. इससे अभ्यर्थियों और अभिभावकों में नाराजगी दिखी. अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने केंद्र पर हंगामा करते हुए परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए.
हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि NBEMS की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है. इसके अनुसार आईऑन डिजिटल जोन के परीक्षा केंद्र संख्या 41682 और 41683 पर आंतरिक बिजली आपूर्ति में खराबी के चलते अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके. नोटिस में इस पावर फेलियर को परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी M/s TCS Ltd. से संबंधित बताया गया है.
जयपुर जिले में 15 परीक्षा केंद्र: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (आयुर्विज्ञान) की ओर से नीट-पीजी परीक्षा 2026 ली गई. जयपुर जिले में निर्धारित 15 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित होने वाले परीक्षा को लेकर पूर्व में ही जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सुविधाओं (कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, नेटवर्क) की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे. साथ ही जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं संबंधित विद्युत निरीक्षक को परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और विद्युत उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे.
कार्रवाई की मांग: इसके बावजूद सीतापुरा स्थित आईऑन डिजिटल जोन के दो परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा के बीच अचानक बिजली जाने के बाद केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र प्रशासन से जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा के लिए केंद्र पर निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी बुनियादी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी. बिजली आपूर्ति बाधित होने और परीक्षा प्रभावित होने को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से आपत्ति भी दर्ज कराई गई. अभ्यर्थियों ने मांग की कि परीक्षा के दौरान हुई परेशानी को रिकॉर्ड में लिया जाए और इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाए.
केंद्र पर हंगामा: घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर कुछ समय के लिए हंगामा भी हुआ. अभ्यर्थियों के साथ अभिभावकों में भी नाराजगी दिखी. परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से पूरे मामले में जवाब मांगा. बहरहाल, परीक्षा के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित होने की घटना ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की तैयारियों के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए.
2.73 लाख अभ्यर्थी थे पंजीकृत : NEET PG 2026 परीक्षा के लिए देशभर में 2 लाख 73 हजार 96 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. इनमें से 2 लाख 65 हजार 980 अभ्यर्थी 1 हजार 111 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए. इनमें करीब 2 लाख 63 हजार 535 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी हो सकी. हालांकि, जयपुर के सीतापुरा स्थित दोनों केंद्रों पर बिजली संबंधी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो पाई. इसके बाद प्रभावित अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए NBEMS ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है.
पढ़ें: परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने पर क्यों ना दें बोनस अंक ? : हाईकोर्ट
5 सितंबर को होगी दोबारा परीक्षा : NBEMS ने प्रभावित अभ्यर्थियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा है कि उनकी दोबारा परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे जयपुर में कराई जाएगी. परीक्षा का वेन्यू अलग से जारी किया जाएगा. इसके साथ ही प्रभावित अभ्यर्थियों को नए रिवाइज्ड एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे. बिजली गुल होने के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई थी. अब आधिकारिक तौर पर री-एग्जाम की घोषणा होने के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


