होमक्राइमराजस्थान सीमा पर हुआ एक्सीडेंट: डेयरी फार्म पर काम करने वाले व्यक्ति की मौत
क्राइम

राजस्थान सीमा पर हुआ एक्सीडेंट: डेयरी फार्म पर काम करने वाले व्यक्ति की मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले प्राथमिक उपचार दिलाया गया, लेकिन अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। Rajasthan की सीमा पर हुआ हादसा: क्या है परिणाम?

Dainik Bhaskar के अनुसार12 जुलाई 2026 को 07:55 am बजे
राजस्थान सीमा पर हुआ एक्सीडेंट: डेयरी फार्म पर काम करने वाले व्यक्ति की मौत

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Haryana

- Mahendragarh

- Narnaul

- Rajasthan Border Accident Narnaul | Unknown Vehicle Hit Death

नारनौल में गाड़ी की टक्कर से व्यक्ति की मौत:राजस्थान की सीमा पर हुआ एक्सीडेंट, दिल्ली में डेयरी फार्म पर करता था नौकरी

- कॉपी लिंक

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में राजस्थान सीमा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले प्राथमिक उपचार दिलाया गया और घर ले जाया गया, लेकिन अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस ने शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव नांगल काठा निवासी करीब 55 वर्षीय रामौतार उर्फ महाश्य के रूप में हुई है।

दिल्ली में करते थे नौकरी

परिजनों के अनुसार, रामौतार दिल्ली में एक डेयरी पर कार्यरत था। वह बीते दिन अपने गांव नांगल काठा आया हुआ था। वहां से वह पैदल राजस्थान सीमा स्थित गांव दुलोठ अहीर में अपने भाई की सीमेंट की दुकान पर जा रहा था।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

इसी दौरान भालोठ और दुलोठ के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने उनके पास मिले आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी।

निंबी ले गए डॉक्टर के पास

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए राजस्थान के निंबी गांव में एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार और पट्टी की गई। इसके बाद उन्हें घर ले आया गया।

रात को तबियत हुई खराब

परिजनों ने बताया कि रात के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही। सुबह हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें दोबारा डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजस्थान पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें