राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं: MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा; दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई
- Hindi News - National - Heavy Rain Alert Rajasthan Madhya Pradesh | Amarnath Yatra Halted Update LIVEराजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं:MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा; दिल्ली में 8 दिन में महीन…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- National
- Heavy Rain Alert Rajasthan Madhya Pradesh | Amarnath Yatra Halted Update
LIVEराजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं:MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा; दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई
- कॉपी लिंक
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह 6 से 9 बजे तक लगातार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों में भी पानी घुस गया। वहीं, चूरू में भी कॉलोनियां डूब गईं।
मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 6 इंच बारिश हुई। पानी नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा है।
दिल्ली में पिछले 8 दिनों के दौरान महीने भर की बारिश हो गई। दिल्ली में अगस्त के शुरुआती 8 दिनों में 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो महीने की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है।
अगस्त में 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है। शनिवार को कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO, प्रेस एन्क्लेव मार्ग सहित कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम रहा।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में दो दिन के ब्रेक के बाद फिर तेज बारिश शुरू हो गई। आधी रात से लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं। वहीं, निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है।
- कॉपी लिंक
असम के गुवाहाटी के रुक्मिणी गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां घुटनों तक पानी भर गया है, जिसके बीच लोग आते-जाते नजर आए।
- कॉपी लिंक
नगालैंड के दीमापुर जिले में लगातार भारी बारिश के कारण शनिवार को कई निचले इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान एक कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र की घर में पानी घुसने के बाद करंट लगने से मौत हो गई।
SDRF ने बाढ़ में फंसे 9 लोगों, जिनमें दो बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल थे, को सुरक्षित बाहर निकाला। रिवर बेल्ट कॉलोनी के एक हॉस्टल से चार छात्रों और होली क्रॉस स्कूल इलाके में फंसे पांच लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शनिवार शाम रायपुर में तेज बारिश हुई, जो रातभर रुक-रुककर जारी रही। बारिश के बाद शहर के कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बलरामपुर और बीजापुर में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। सोमवार को भी पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। 14 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्य में अब तक 365.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 566.6 मिमी है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के कुछ जिलों में 9 से 11 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विभाग ने कहा है कि तेज बारिश से संवेदनशील इलाकों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव की भी आशंका है। खराब मौसम और आने वाले दिनों में भारी बारिश के अनुमान के चलते अमरनाथ यात्रा को शनिवार को जम्मू से रोक दिया गया।
राजौरी में 17 साल की लड़की की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जा रहा वाहन बारिश के कारण हुए मलबे में फंस गया था और कई घंटे तक रास्ता साफ नहीं हो सका।
- कॉपी लिंक
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सुबह 6:30 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 10 अगस्त से बारिश और तेज हो सकती है और इसका असर 12-13 अगस्त तक बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में भरतपुर, करौली, अलवर और जयपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कई शहरों में बारिश के कारण तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के दतिया, रीवा और सीधी में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
10 अगस्त
- राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश।
- असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश।
- बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ आंधी।
11 अगस्त:
- राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में भारी बारिश।
- बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ आंधी।
- कॉपी लिंक
- दावा- फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव: टर्बुलेंस में फंसा था एअर इंडिया का विमान; 137 यात्री सवार थे, 17 घायल हुए
- प्रभारी बघेल के पंजाब दौरे से कांग्रेस को क्या मिला?: फूट बढ़ी, टॉप से बॉटम पहुंची चन्नी-वड़िंग की गुटबाजी; जानिए, क्या बोले पॉलिटिकल एक्सपर्ट
- तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला: सड़क पर बिखरी लाशें; गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट
- जेन-जी आंदोलन के बाद पार्टियां रणनीति बदल रहीं: 2027 में 7 राज्यों में चुनाव, 22% वोटर जेन-जी; 5% इधर-उधर हुए तो सरकारें बदल सकती हैं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


