जयपुर में दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे हथियार तस्कर: MP से लेकर आते थे सप्लाई, 2 तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Illegal Arms Smuggling Arrest | MP Gang Caught In Khorabishal जयपुर में दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे हथियार तस्कर:MP से लेकर आते थे सप्लाई, 2 तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Illegal Arms Smuggling Arrest | MP Gang Caught In Khorabishal
जयपुर में दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे हथियार तस्कर:MP से लेकर आते थे सप्लाई, 2 तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा
- कॉपी लिंक
जयपुर पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में दो बदमाशों को शनिवार शाम गिरफ्तार किया है। वह मध्य प्रदेश से अवैध हथियार की सप्लाई लाकर जयपुर में बेचने का काम करते थे। पुलिस से बचने के लिए वह दिहाड़ी मजदूर बनकर रहते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल-मैग्जीन व कारतूस जब्त किए है। खोराबीसल थाना पुलिस को पूछताछ में आरोपियों से और हथियार बरामद होने का अंदेशा है।
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- हथियार तस्करी में बदमाश धर्मेन्द्र उर्फ कुलविंदर उर्फ कुलदीप उर्फ अजय गुर्जर (24) और सोमित्रा लोधी (26) निवासी भिण्ड मुरैना मध्यप्रदेश को अरेस्ट किया है। वह जयपुर के खोराबीसल इलाके के मां दुर्गा विहार-5 में किराए से रहते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 3 मैग्जीन और 5 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से अन्य हथियारों की बरामदगी होने का प्रयास किए जा रहे है।
एक हथियार पर 10-15 हजार का प्रॉफिट
डीएसटी (वेस्ट) के हेड कॉन्स्टेबल भरत सिंह को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से अवैध हथियार की सप्लाई लेकर दोनों बदमाश जयपुर के खोराबीसल में बेचने आए है। डीएसटी प्रभारी गणेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने शनिवार शाम घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को धर-दबोचा। अवैध हथियारों के साथ दोनों बदमाशों को खोरा बीसल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में आया कि वह पिछले करीब 3 साल से जयपुर में किराए से रहकर हथियार सप्लाई का काम करते है।
जयपुर में बेचे हथियार
हथियार सप्लायर होने का शक नहीं हो, इसलिए दिहाड़ी मजदूरी का काम करते है। डिमांड के अनुसार धर्मेन्द्र के कहने पर सोमित्रा मध्य प्रदेश जाकर हथियार लेकर जयपुर आता है। मध्य प्रदेश से खरीदे अवैध हथियार को 10-15 हजार रुपए का प्रॉफिट निकाल बेच देते है। पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर में काफी संख्या में तस्करी कर लाए हथियार बेचना बताया है।
- जयपुर- लिव-इन पार्टनर ने बिजनेसमैन से 25 लाख रुपए ऐंठे: आरोप- बायॅफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची; बेटे को भी ले गई
- ग्राउंड रिपोर्टजयपुर- मरीज को लेकर 24वीं मंजिल पर उतरेगी एयर एंबुलेंस: SMS हॉस्पिटल में IPD टावर पर बना हेलीपैड; ऑर्गन ट्रांसप्लांट के पेशेंट को मिलेगा फायदा
- स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान: जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान
- बात खरी हैपर्ची-दवा बिना सरकारी हॉस्पिटल में 'इलाज': मंत्री-MLA की 'रिपब्लिक डे' स्पीच; कार्यकर्ता का 'छोटा सा काम'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


