आरपीए का यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से MoU, पुलिस प्रशिक्षण के नए अवसर खुलेंगे
आरपीए का यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से MoU, पुलिस प्रशिक्षण के नए अवसर खुलेंगे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में पुलिस मुख्यालय में किए गए एमओयू पर दस्तखत. Published : July 28, 2026 at 3:32 PM IST जयपुर: राजस्थान पुल…

सौजन्य से:- ETV Bharat
आरपीए का यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से MoU, पुलिस प्रशिक्षण के नए अवसर खुलेंगे
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में पुलिस मुख्यालय में किए गए एमओयू पर दस्तखत.
Published : July 28, 2026 at 3:32 PM IST
जयपुर: राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर (यूके) के बीच आज मंगलवार को एक अहम एमओयू साइन किया गया. इससे राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण के नए अवसर खुलेंगे. इसे राजस्थान पुलिस कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में आज समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए.
राजस्थान पुलिस अकादमी के अतिरिक्त निदेशक शंकरदत्त शर्मा और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर की ओर से प्रो. (डॉ.) विमल कुमार शर्मा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से प्रो. कैथरीन रॉबिन्सन, डॉ. एमिली बेबिंगटन एवं प्रो. (डॉ.) विमल कुमार शर्मा प्रतिनिधिमंडल के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए.
पुलिसिंग और प्रशिक्षण के नए आयाम स्थापित होंगे : इस मौके पर डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस के डाटा और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के शोध के समन्वय से पुलिसिंग, पुलिस कल्याण और प्रशिक्षण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे. एमओयू के तहत मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक देखभाल, स्वास्थ्य विज्ञान तथा पुलिस कल्याण से जुड़े विविध विषयों पर संयुक्त शोध और अनुसंधान किया जाएगा.
एक्सचेंज प्रोग्राम और सहयोग पर सहमति : इस एमओयू से राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और कार्मिकों के लिए डिस्टेंस लर्निंग, सर्टिफिकेट कोर्स, सेमिनार, कार्यशालाओं और व्याख्यानों के नए अवसर उपलब्ध होंगे. समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रकाशन, अकादमिक सहयोग तथा विशेषज्ञों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देंगे. एमओयू में पीएचडी सह-मार्गदर्शन, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं के एक्सचेंज प्रोग्राम तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भी व्यवस्था शामिल की गई है.
पांच साल के लिए प्रभावी होगा करार : एमओयू प्रारंभिक रूप से यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के साथ सहयोग को बढ़ावा देगा तथा भविष्य में अन्य विषयों को भी आपसी सहमति से शामिल किया जाएगा. पांच साल के लिए प्रभावी यह करार राजस्थान पुलिस को वैश्विक शैक्षणिक विशेषज्ञता से जोड़ते हुए पुलिस कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, अनुसंधान और आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली को नई दिशा देगा. एमओयू दौरान एडीजी वीके सिंह, रूपिंदर सिंह, बिपिन कुमार पांडेय, प्रफुल्ल कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. एडीजी ट्रेनिंग राघवेंद्र सुहासा ने आभार जताया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News

राजस्थान के बांसवाड़ा: स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, छह घायल


