Moradabad News: राजस्थान में बच्ची के साथ रेप की घटना पर निकाला पैदल मार्च
Moradabad News: राजस्थान में बच्ची के साथ रेप की घटना पर निकाला पैदल मार्च Moradabad News: समाज सेवी राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में तमाम संगठनों की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम बिलारी के माध्यम से रा…

सौजन्य से:- Hindustan
Moradabad News: राजस्थान में बच्ची के साथ रेप की घटना पर निकाला पैदल मार्च
Moradabad News: समाज सेवी राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में तमाम संगठनों की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम बिलारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन स
Moradabad News: समाज सेवी राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में तमाम संगठनों की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम बिलारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पहले सभी लोग नगर के गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। वर्षा होने के बाद भी संगठन के लोगो का जज्बा कम नहीं हुआ और सभी लोग हाथों में बैनर तथा हत्यारों को फांसी दो का नारा लगाते हुए सभी लोग पैदल चलते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर राजस्थान के गंगानगर में हुई 13 साल की मासूम के साथ हुई। हैवानियत की निंदा करते हुए सभी आरोपियों के जल्द फांसी की मांग की।
समाजसेवी राजकुमार कश्यप ने बताया कि मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले हैवानो को सार्वजनिक फांसी दी जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि 4 होटलों में दरिंदगी की बात सामने आई है। जिसमें अभी तक तीन होटल पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। राजस्थान सरकार यूपी मॉडल लागू करें। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार कश्यप ,नगर अध्यक्ष रोशन वारसी, नामित सभासद गीता कोहली, भाजपा नेत्री गीता गुप्ता, गुलफाम मोहम्मद, आदिल अहमद रजा, अशोक कुमार, फिरदौस जहां, रिजवाना, रुखसाना, सलमा, फरीदा, शहनाज बी, सरताज जहां, नईमा लईक, अहमद, मुनेश शर्मा, आलोक चौधरी, राकेश कुमार प्रजापति,मंडल अध्यक्ष महिला मंच राधा देवी, कोमल देवी आदि सहित अनेको लोग मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


