होमशिक्षा-करियरराजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
शिक्षा-करियर

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग Rajasthan News In Hindi: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 की चयन प्रक्रिया में MBC को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद 12 अगस्त को जारी कार…

abplive.com के अनुसार16 अगस्त 2026 को 07:54 am बजे
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग

सौजन्य से:- abplive.com

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग

Rajasthan News In Hindi: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 की चयन प्रक्रिया में MBC को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद 12 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश की एक सूची के बाद सवाल उठ रहे हैं.

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 की चयन प्रक्रिया में MBC यानी मोस्ट बैकवर्ड कैटेगरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की 12 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश की एक सूची सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं. सूची में MBC श्रेणी के तहत रविकान्त सैनी और विमल कुमार शर्मा के नाम दर्ज हैं. शर्मा और सैनी जातियां MBC कैटेगरी में नहीं आती हैं. इसी को लेकर गुर्जर नेता विजय बैंसला ने आपत्ति जताते हुए पूरी प्रक्रिया की जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग की है.

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग को किया गया आवंटित

विभाग के आदेश के मुताबिक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशासनिक सुधार विभाग के 8 जुलाई 2026 के आदेश के आधार पर नियुक्ति के लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग को आवंटित किया गया. आदेश में रिक्त पदों के अनुसार वरीयता क्रम में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 161 और अनुसूचित क्षेत्र के 8 अभ्यर्थियों को प्रादेशिक/जिला परिवहन कार्यालय आवंटित किए जाने की बात कही गई है.

विवादित सूची में मेरिट नंबर 1158 पर रविकान्त सैनी, पिता बुध नारायण सैनी, जन्मतिथि 29 जनवरी 2000, कैटेगरी MBC और पदस्थापन HQ दर्ज है. वहीं मेरिट नंबर 1376 पर विमल कुमार शर्मा, पिता जगदीश प्रसाद शर्मा, जन्मतिथि 26 नवंबर 1996, कैटेगरी MBC और पदस्थापन RTO भरतपुर (Enforcement) लिखा हुआ है.

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

सैनी और शर्मा सरनेम वाले अभ्यर्थियों को किस नियम में किया शामिल

सूची में इनके अलावा मेरिट नंबर 647 पर विपिन धाकड़, 753 पर प्रथम सिंह, 780 पर महिपाल सैनी, 878 पर शिव कुमार कटारा, 941 पर कमलेश कुमार शर्मा, 1132 पर पवन ढाका, 1224 पर चिन्दू लाल गुर्जर, 1237 पर फारूक रंगरेज, 1262 पर सुशील खोजा, 1326 पर दिनेश कुमार, 1399 पर विजय कुमार, 1450 पर मणिराज चारण, 1462 पर तरुण सुधार और 1465 पर शरीफ मोहम्मद के नाम हैं. इनमें अलग-अलग OBC और EWS कैटेगरी दर्ज हैं.

गुर्जर नेता विजय बैंसला ने सवाल उठाया कि सैनी और शर्मा सरनेम वाले अभ्यर्थियों को MBC कैटेगरी में किस नियम या प्रावधान के तहत शामिल किया गया. उन्होंने मांग की कि यदि यह अंतिम चयन सूची है तो इसे रद्द कर पात्रता और दस्तावेजों की दोबारा जांच कराई जाए. उनका कहना है कि गलत कैटेगरी में चयन होने से वास्तविक MBC अभ्यर्थियों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं.

दूसरी ओर कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने कहा है कि अभी तक उनके पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं पहुंची है. उन्होंने कहा कि यदि शिकायत आती है तो मामले की जांच कराई जाएगी. अब नजर इस बात पर है कि शिकायत के बाद बोर्ड और संबंधित विभाग दस्तावेजों की जांच कर इस विवाद पर क्या स्थिति स्पष्ट करते हैं.

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

उदयपुर में नई बनी सड़क पर 16-दिन में गड्ढे हुए:  सीएम के आने पर बनाई थी, दो दिन में ही उखड़ने लगी; रिपेयरिंग भी सही नहीं हुई - Udaipur News
शिक्षा-करियर

उदयपुर में नई बनी सड़क पर 16-दिन में गड्ढे हुए: सीएम के आने पर बनाई थी, दो दिन में ही उखड़ने लगी; रिपेयरिंग भी सही नहीं हुई - Udaipur News

Rajasthan Safai Karmi Bharti: राजस्थान सफाई कर्मी के 24752 पदों पर शुरू हुए आवेदन, लॉटरी से होगा अभ्यर्थियों का चुनाव - rajasthan safai karmi recruitment applications open for 24752 safai karmi posts in rajasthan candidates to be selected via lottery

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणा, आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10% की वृद्धि, बोले- सशक्त नारी से ही समाज एवं राष्ट्र का सशक्तिकरण संभव
शिक्षा-करियर

जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणा, आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10% की वृद्धि, बोले- सशक्त नारी से ही समाज एवं राष्ट्र का सशक्तिकरण संभव

राजस्थान में तैयार होगा पहला पैसेंजर ड्रोन:  बादलों में छिपे रहने वाले ड्रोन भी होंगे तैयार; जोधपुर की लैब में होगी डिजाइन - Jodhpur News
शिक्षा-करियर

राजस्थान में तैयार होगा पहला पैसेंजर ड्रोन: बादलों में छिपे रहने वाले ड्रोन भी होंगे तैयार; जोधपुर की लैब में होगी डिजाइन - Jodhpur News