होमक्राइम'राजा-राजा होता है, प्रजा-प्रजा...', जयपुर में बिजनेसमैन का कत्ल कर दोस्तों ने किया फेसबुक Live
क्राइम

'राजा-राजा होता है, प्रजा-प्रजा...', जयपुर में बिजनेसमैन का कत्ल कर दोस्तों ने किया फेसबुक Live

Sign In Advertisement X जयपुर में दोस्ती, शराब पार्टी और फिर खौफनाक हत्याकांड की ऐसी कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पांच दोस्तों ने मिलकर अ…

AajTak के अनुसार26 जून 2026 को 05:28 am बजे
'राजा-राजा होता है, प्रजा-प्रजा...', जयपुर में बिजनेसमैन का कत्ल कर दोस्तों ने किया फेसबुक Live

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

जयपुर में दोस्ती, शराब पार्टी और फिर खौफनाक हत्याकांड की ऐसी कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पांच दोस्तों ने मिलकर अपने ही जिगरी दोस्त और शेयर मार्केट कारोबारी गुरु प्रसाद चौधरी की होटल के कमरे में हत्या कर दी. इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने फरार होते वक्त फेसबुक LIVE कर कत्ल का खुला जिक्र किया.

जानकारी के मुताबिक, गुरु प्रसाद चौधरी पिछले दो दिनों से अपने दोस्तों के साथ नारायण विहार स्थित होटल एसआर में ठहरे हुए थे. होटल में देर रात तक शराब पार्टी चली. इसके बाद सभी दोस्त कमरे से निकल गए और गुरु प्रसाद अकेले रह गए.

रात करीब 12 बजे जब होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला. अंदर का मंजर देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए. बेड पर गुरु प्रसाद की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. चादर पर खून के निशान और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे.

इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपियों का बेखौफ अंदाज रहा. हत्या के बाद भागते समय आरोपियों ने फेसबुक LIVE शुरू कर दिया.

लाइव वीडियो में राजेश कुमावत उर्फ राजू, सुरेश गुर्जर, गौरीशंकर और श्रवण कुमावत नजर आए. वीडियो में आरोपी यह तक कहते दिखाई दिए कि "गुरु भाई को सोते हुए मारा गया... राजा, राजा होता है और प्रजा, प्रजा होती है."

Advertisement

नारायण विहार थानाधिकारी गुंजन वर्मा के मुताबिक, पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद नशे में धुत दोस्तों ने सोते हुए गुरु प्रसाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

वारदात के बाद आरोपियों ने नशे में धुत होकर फेसबुक लाइव भी किया, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया. लेकिन उससे पहले मृतक के परिजनों ने उस लाइव को स्क्रीन रिकॉडिंग कर लिया.

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जिस होटल में यह सनसनीखेज हत्याकांड हुआ, वह आरोपी सुरेश गुर्जर के भाई मुकेश का बताया जा रहा है. पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया. वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें