राजस्थान निकाय चुनाव LIVE: अजमेर में सीएम भजनलाल शर्मा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, इधर गहलोत ने रोड शो पर घेरा
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - दौसा और लालसोट सहित 5 निकायों की EVM का होगा रेंडमाइजेशन दौसा जिले में ईवीएम तैयारी का दूसरा चरण सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें दौसा मुख्यालय, लालसोट, लवाण, मंड…

सौजन्य से:- Navbharat Times
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- दौसा और लालसोट सहित 5 निकायों की EVM का होगा रेंडमाइजेशन
दौसा जिले में ईवीएम तैयारी का दूसरा चरण सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें दौसा मुख्यालय, लालसोट, लवाण, मंडावरी और रामगढ़ पचवारा नगर निकायों के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न होगा। जिला प्रशासन का कहना है कि मतदान की तिथियों के नजदीक आते ही सभी सुरक्षा मापदंडों और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को बिना किसी बाधा के मतदान की सुविधा मिल सके।
- पहले चरण में 6 निकायों की EVM तय, मतदान केंद्रों के हिसाब से तैयार होंगी मशीनेंईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के पहले दिन रविवार को जिले के छह प्रमुख निकायों के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। इनमें बांदीकुई, बसवा, महवा, मंडावर, सिकराय और भांडारेज नगर निकाय शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, रेंडमाइजेशन की इस प्रक्रिया के जरिए मशीनों को पारदर्शी तरीके से वार्डों और बूथों के अनुसार आवंटित किया गया है। अब तकनीकी टीम इन मशीनों की अंतिम जांच और सीलिंग कर मतदान दलों की रवानगी के लिए उपलब्ध कराएगी।
- नगरीय निकाय चुनाव 2026: दौसा में निष्पक्ष मतदान की तैयारी पूरीदौसा में नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा के निर्देशन में रविवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा किया गया। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की जा रही है। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन ईवीएम मशीनों को संबंधित निकायों के निर्धारित मतदान केंद्रों से जोड़कर वोटिंग के लिए तैयार किया जाएगा।
- अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव रोड शो पर सीएम भजनलाल शर्मा को घेराराजस्थान निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री के रोड शो को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार की नाकामी और हार का डर करार दिया। उन्होंने कहा कि विकास ठप होने और सीवरेज-सड़क जैसी समस्याओं से जनता आक्रोशित है। गहलोत ने मतदाताओं से भाजपा को वोट की चोट देने की अपील की।
- राजस्थान निकाय चुनाव: वोटिंग से पहले 77 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित,राजस्थान नगर निकाय चुनाव के मतदान से पहले ही 77 वार्डों में प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, निर्विरोध जीतने वाले उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 44, कांग्रेस के 16 और 17 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।इन विजयी उम्मीदवारों में 37 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।
- सीएम भजनलाल शर्मा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
- ईआरसीपी, यमुना समझौते और इंदिरा गांधी नहर परियोजना पर सीएम ने गिनाई उपलब्धियांचुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पानी के मुद्दे पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईआरसीपी, यमुना समझौते, नवलगढ़/नर्बदा परियोजनाओं और ब्राह्मणी नदी के पानी को आगे बढ़ाने के काम तेजी से जारी हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना के लिए सरकार ने 5,500 करोड़ रुपये जारी किए हैं, क्योंकि राजस्थान में सबसे पहली प्राथमिक जरूरत पानी की थी, जिसे उनकी सरकार ने प्राथमिकता से पूरा किया है।
- 'भ्रष्टाचारी हमें सलाह दे रहे हैं, भाजपा करेगी कांग्रेस का बैंड बाजा'— रोड शो में गरजे मुख्यमंत्रीअजमेर में एक विशाल रोड शो और जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने खुद भ्रष्टाचार किया, वे आज हमें सलाह देने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम ने दावा किया कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है और भाजपा इस चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह 'बैंड बाजा' बजाकर रहेगी।
- अजमेर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, बोले— 'कांग्रेस सरकार में युवाओं को छला गया'अजमेर में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य के युवाओं को धोखा देने का काम किया और उनके शासनकाल में कई पेपर लीक हुए। सीएम ने जोर देकर कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही पेपर लीक माफिया को सलाखों के पीछे भेजा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि "मोदी जी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।"
- सीएम को रोड शो पर पूर्व पार्षद ने साधा निशानावहीं मुख्यमंत्री के अजमेर दौरे और रोड शो पर निर्दलीय पूर्व पार्षद नरेंद्र निक्की तुनवाल ने निशाना साधा है। तुनवाल ने कहा कि यह चुनाव किसी सांसद या विधायक का नहीं, बल्कि वार्ड के जनप्रतिनिधि यानी पार्षद का चुनाव है और ऐसे चुनाव में मुख्यमंत्री का आकर रोड शो करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि यह जनता का दरबार है और इसका निर्णय जनता स्वयं करेगी।
- कुछ देर में अजमेर पहुंचेंगे सीएमभाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आज अजमेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समर्थन मैदान में उतरेंगे। सीएम के रोड शो में उनके पहुंचने से पहले काफी लोगों का हूजूम जमा हो गया है। सीएम भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में अजमेर पहुंचेंगे, जहां उनके द्वारा रोड शो कर वोट की अपील की जाएगी।
- CM भजनलाल शर्मा आज करेंगे तीन शहरों में रोड शोराजस्थान में निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज तीन शहरों में रोड शो करेंगे। वे अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो और सभाओं को संबोधित कर भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। प्रथम चरण का मतदान नौ सितंबर को होना है, जबकि दूसरा चरण ग्यारह सितंबर को होगा।
- भाजपा कार्यालय में सीएम की दो टूक- 'संगठन के CCTV की नजर हर कार्यकर्ता पर'रोड शो के समापन के बाद सीएम ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की आपात बैठक ली। सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि संगठन अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का मूल्यांकन कर रहा है और सभी पर 'संगठन के सीसीटीवी' की नजर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अवसर जरूर मिलेगा, इसलिए सभी आपसी मतभेद भुलाकर निकायों में एकतरफा जीत दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दें।
- पूरा दिग्गजों का जमावड़ा, सभी 10 नगर पालिकाओं के प्रत्याशी रहे मौजूदजयपुर से विशेष तौर पर मंगवाए गए प्रचार रथ में मुख्यमंत्री के साथ सांसद दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी सवार रहे। इस रोड शो की खास बात यह रही कि जिले की सभी 10 नगर पालिकाओं के प्रत्याशी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पैदल मार्च में शामिल हुए, वहीं अन्य खुली कारों में क्षेत्र के तमाम भाजपा विधायक व वरिष्ठ नेता एकजुटता दिखाते नजर आए।
- बारिश के बीच उफना कार्यकर्ताओं का जोश, मंदिरों में टेका माथा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भीलवाड़ा पहुंचते ही मौसम का मिजाज बदला और हल्की बारिश शुरू हो गई। रिमझिम फुहारों के बीच विशेष प्रचार रथ पर सवार सीएम ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। यात्रा के दौरान सीएम ने सांगानेरी गेट स्थित श्री दूधाधारी गोपाल जी मंदिर और ऐतिहासिक बड़ा मंदिर में भगवान श्रीचारभुजा नाथ की पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद मांगा।
- सवाई माधोपुर में लगातार दो दिन से जारी बारिश, मानसरोवर बांध झलका
- रणथंभौर के उफनते झरनों पर वनकर्मी तैनात: मुरझाती फसलों को मिला नया जीवनमानसून की इस मेहरबानी से रणथंभौर के झोझेश्वर, अमरेश्वर, सीता माता और केल कुंड झरने पूरे वेग के साथ बह रहे हैं। हादसों को रोकने के लिए वन विभाग ने खतरनाक प्वाइंट्स पर टीमों को तैनात कर दिया है। सावन सूखा बीतने के बाद हुई इस झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मुरझा रही फसलों को नया जीवन मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
- तलवाड़ा में रिकॉर्ड 131mm बारिश: मानसरोवर बांध लबालब भरकर छलकाबीते 24 घंटों में जिले में औसतन 763mm बारिश दर्ज की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा तलवाड़ा में 131mm और खंडार में 84mm बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से मानसरोवर बांध लबालब भरकर छलक पड़ा है। वहीं, जिला मुख्यालय के बीचों-बीच बहने वाले लटिया नाले में इस मानसून सीजन में पहली बार पानी का प्रचंड बहाव देखने को मिल रहा है।
- सवाई माधोपुर के सभी 1 से 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ियां बंदसवाई माधोपुर में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट और अति-भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर कानाराम ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी व गैर-सरकारी 1 से 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। निचले इलाकों में जलभराव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगामी 9 सितंबर तक प्रस्तावित रोड शो5 सितंबर को भीलवाड़ा और उदयपुर में रोड शो।
6 सितंबर को बीकानेर, अजमेर और जोधपुर में रोड शो।
7 सितंबर को भरतपुर और अलवर रोड शो।
8 सितंबर को पाली और कोटा में रोड शो।
9 सितंबर को राजधानी जयपुर में रोड शो।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एक ही मंच पर ओवैसी और बेनीवाल, जयपुर निकाय चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी: चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी - Rajasthan News

जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा


