होमक्राइमKushinagar News: राजस्थान से लाए बैग के मामले में युवक को साथ ले जाने की चर्चा, पुलिस अनभिज्ञ
क्राइम

Kushinagar News: राजस्थान से लाए बैग के मामले में युवक को साथ ले जाने की चर्चा, पुलिस अनभिज्ञ

Kushinagar News: राजस्थान से लाए बैग के मामले में युवक को साथ ले जाने की चर्चा, पुलिस अनभिज्ञ Kushinagar News: कुशीनगर के रजवटिया गांव में युवा हजरत को एक पुलिस टीम ने कथित तौर पर राजस्थान से ले लिया। हजरत ने ग्रामीणों क…

Hindustan के अनुसार10 जुलाई 2026 को 05:58 am बजे
Kushinagar News: राजस्थान से लाए बैग के मामले में युवक को साथ ले जाने की चर्चा, पुलिस अनभिज्ञ

सौजन्य से:- Hindustan

Kushinagar News: राजस्थान से लाए बैग के मामले में युवक को साथ ले जाने की चर्चा, पुलिस अनभिज्ञ

Kushinagar News: कुशीनगर के रजवटिया गांव में युवा हजरत को एक पुलिस टीम ने कथित तौर पर राजस्थान से ले लिया। हजरत ने ग्रामीणों को बताया कि उसके पास एक बैग था, जो उसने रास्ते में पाया था। हालांकि, पटहेरवा पुलिस ने राजस्थान पुलिस की उपस्थिति से इनकार किया है।

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव के जोलहा टोली निवासी एक युवक को गुरुवार की सुबह कथित तौर पर राजस्थान से आई पुलिस टीम बैग समेत अपने साथ ले गई। घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि, पटहेरवा पुलिस ने राजस्थान पुलिस के आने की जानकारी से इनकार किया है।

युवक का कार्य

रजवटिया गांव के जोलहा टोली निवासी हजरत पुत्र अलगू राजस्थान में पेंटिंग का कार्य करता है। करीब एक सप्ताह पहले वह घर लौटा था। उसके पास एक बैग भी था, जिसके बारे में उसने ग्रामीणों को बताया था कि वह उसे रास्ते में पड़ा मिला था। चर्चा है कि बैग में आभूषण, मोबाइल फोन और कुछ नगदी रखी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब छह बजे राजस्थान नंबर की एक लग्जरी कार गांव पहुंची। कार में कथित तौर पर राजस्थान पुलिस का एक जवान, युवक का ठेकेदार और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।

पुलिस की पूछताछ

बताया जाता है कि टीम ने हजरत से पूछताछ की, जिस पर उसने बैग लाकर उनके सामने रख दिया और उसे रास्ते में मिला होना बताया। राजस्थान से आए लोगों ने मौजूद ग्रामीणों को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवक ठेकेदार की बाइक पर बैग ले जाते दिखाई दिया था। ठेकेदार से पूछताछ में यह जानकारी मिली थी कि घटना वाले दिन बाइक हजरत के पास थी। इसी आधार पर टीम गांव पहुंची थी। टीम युवक और बैग को साथ लेकर यह कहते हुए रवाना हो गई कि उसे पटहेरवा थाने ले जाया जा रहा है। लेकिन जब परिजन थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने राजस्थान पुलिस के आने या किसी युवक को लाए जाने की जानकारी से इनकार कर दिया।

पुलिस अधिकारी की टिप्पणी

इस संबंध में एसओ प्रविंद्र राय ने बताया कि एक दिन पहले सूचना मिली थी कि एक युवक रास्ते में मिला बैग लेकर आया है, जिसमें आभूषण आदि होने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के आने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। संभव है कि युवक ने स्वयं को बचाने के लिए ग्रामीणों के बीच ऐसी चर्चा फैलाई हो。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लेखक के बारे में

Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें