होमक्राइमवीडियो कॉल के दौरान जान का दुरुपयोग: शादी से इनकार का झूठा आरोप लगाकर युवती की मौत
क्राइम

वीडियो कॉल के दौरान जान का दुरुपयोग: शादी से इनकार का झूठा आरोप लगाकर युवती की मौत

राजस्थान के कोटा में एक 17 वर्षीय युवती ने वीडियो कॉल के दौरान अपनी जान दांव पर लगा दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़के ने शादी से इनकार करने के बाद युवती को धोखा दिया, जिससे वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई।

Dainik Bhaskar के अनुसार22 जुलाई 2026 को 12:02 pm बजे
वीडियो कॉल के दौरान जान का दुरुपयोग: शादी से इनकार का झूठा आरोप लगाकर युवती की मौत

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Suicide Case | Girl Dies After Video Call Dispute With Fiance

लड़की ने वीडियो कॉल के दौरान किया सुसाइड:कोटा में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने मंगेतर पर लगाए शादी से इनकार करने का आरोप

- कॉपी लिंक

कोटा में एक 17 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शादी से इनकार और धोखे से आहत होकर युवती ने सुसाइड का प्रयास किया था। गंभीर हालत में पहले उसे झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से कोटा रेफर किया गया था।

मृतका मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर क्षेत्र की रहने वाली थी। युवती ने 1 जुलाई को सुसाइड का प्रयास किया था, तभी से वह हॉस्पिटल में भर्ती थी।

शादी के लिए लड़के ने की कार की डिमांड

मृतका की मां ने कहा कि करीब 2 साल पहले उनकी बेटी की सगाई विशाल नाम के युवक से हुई थी। परिवार के अनुसार, दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी। दीपावली के बाद दोनों की शादी तय की गई थी। मां ने कहा लड़का मेरी बेटी को टॉर्चर करने लगा और कार की डिमांड करने लगा था। मैंने फिर भी उसको कार दिलाने के लिए बोल दिया था।

परिजनों का आरोप है कि कुछ समय पहले युवक ने युवती से शादी करने से मना कर दिया और कहा कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी करेगा। इस बात से युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। परिवार का कहना है कि समाज में बदनामी के डर और रिश्ते के टूटने से वह गहरे तनाव में थी।

वीडियो कॉल पर बात करते समय किया सुसाइड

मां का आरोप है कि घटना के समय युवती युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवक के परिवार के कुछ सदस्य भी उस दौरान मौजूद थे। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कई दिनों तक इलाज चला, इस दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार ने मामले में युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धोखे और शादी से इनकार के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया।

मध्य प्रदेश के जीरापुर थाने के एएसआई मांगीलाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती की सगाई राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक युवक से हुई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। आज परिजनों की मौजूदगी में युवती का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- चाकसू में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया: राहुल गांधी को हिरासत में लेने, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया

- LIVEटोंक के हॉस्पिटल में पानी भरा, जैसलमेर में तेज बारिश: कोटा में बिजली गिरने से एक मौत, उदयपुर-अजमेर में बरसात, 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट

- कोटा में स्टूडेंट्स बोले-पेपर लीक सिस्टम का फॉल्ट: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दानिश ने कहा- छात्रों को पीटना इतिहास का काला दिन

- कोटा-नागदा रेलखंड पर 23 और 27 जुलाई को इंजीनियरिंग ब्लॉक: कई ट्रेनें प्रभावित; दो पैसेंजर ट्रेन रहेंगी रद्द

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें