रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचलते हुए निकला ट्रक, मौत: बेटे का जन्मदिन मनाने कोटा जा रहे थे, बाइक को टक्कर मारकर भागा ट्रक - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Rajasthan Teacher Couple Killed In Accident Near Kota Birthday रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचलते हुए निकला ट्रक, मौत:बेटे का जन्मदिन मनाने कोटा जा रहे थे, बाइक को टक्कर मारकर भागा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Rajasthan Teacher Couple Killed In Accident Near Kota Birthday
रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचलते हुए निकला ट्रक, मौत:बेटे का जन्मदिन मनाने कोटा जा रहे थे, बाइक को टक्कर मारकर भागा ट्रक
- कॉपी लिंक
बेटे का जन्मदिन मनाने कोटा आ रहे रिटायर्ड टीचर और पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर गुडला टोल नाके के पास हुई। हादसे के बाद जिस घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम पसर गया।
गुरुवार दोपहर 12 बजे कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा (65) अपनी पत्नी गीता शर्मा (55) के साथ बाइक से कोटा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। सूचना पर केशवरायपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कापरेन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
कोटा में रहते हैं बेटे
ASI हरिशंकर शर्मा ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी अपने बेटे का जन्मदिन मनाने कोटा जा रहे थे। उनके दो बेटे कोटा में रहते हैं, जिनमें एक बड़ा बेटा रामलाल मेडिकल विभाग में कार्यरत है। छोटा बेटा सुनील शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करता है। हादसे के बाद पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट मिला, जिसकी बेल्ट मृतक केदार लाल शर्मा के गले में फंसी हुई थी। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुडला टोल सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
- धौलपुर में तेज बारिश के चलते मकान ढहा,6 लोग दबे: 6 ट्रेन कैंसिल, एंट्री के 7 दिन बाद पूरे राजस्थान में छाया मानसून
- बात खरी हैराजेंद्र राठौड़ ने शेविंग कराते हुए की सुनवाई: मंत्री झाबर सिंह खर्रा के स्वागत में 'समस्या वाला पोस्टर'; स्कूल की छत पर चढ़े DEO साहब
- बच्चों में खून नहीं बन रहा था,HIV वाला ब्लड चढ़ाया: पिता बोले- तिल-तिल मर रही बेटी, खाना-खेलना बंद, बार-बार पूछती है़- मुझे क्या हुआ
- कोटा मेडिकल कॉलेज को मिली 62 करोड़ की सौगात: ओम बिरला ने कहा- आर्थिक अभाव किसी के इलाज में बाधा नहीं बनेगा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


