मानसून की बेरुखी से परेशान किसान: सोयाबीन-उड़द की बुआई का गणित बिगड़ा
मानसून की कमी से किसानों के गणित बिगड़ रहे हैं। गर्मी और उमस के बीच बारिश के आसार हैं लेकिन कम बारिश से किसान परेशान हैं। सूत्र: Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Weather Update | Rain Yellow Alert Issued | Temperature Drop
कोटा में तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट:किसानों ने सोयाबीन-उड़द की बुआई की, अब कम बारिश से परेशानी
- कॉपी लिंक
कोटा में सुबह से आसमान में बादल छाने से बारिश के आसार नजर आ रहे है। हालांकि गर्मी और उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने आज तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
एक दिन पहले रविवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री व न्यूनतम 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस सीजन में 19 जुलाई तक 35% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 19 जुलाई तक औसत 225.1 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 146 मिमी बारिश हुई है।
किसानों का बुआई का गणित बिगड़ा
वहीं मानसून की बेरुखी से किसानों का बुआई का गणित गड़बड़ा गया है। किसानों ने मानसून को अच्छा मानकर सोयाबीन, उड़द व अन्य खरीफ फसलों की बुआई शुरू कर दी।
खेत में बीज डाल दिए लेकिन तेज धूप के कारण जमीन की नमी खत्म हो चुकी है। कई खेतों में बीज जमीन के भीतर ही सड़ने लगा है। यदि जल्दी बारिश नहीं हुई तो किसानों को दोबारा बुआई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
- यूपी-एमपी में ट्रांसफर पॉलिसी लागू, राजस्थान में क्यों अटकी?: ढाई साल बाद भी पूरा नहीं हुआ चुनावी वादा, विभागों ने तैयार नहीं किया ड्राफ्ट
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान- 5 मंत्रियों और 13 विधायकों के खिलाफ केस पेंडिंग: एक केस में गवाह कोर्ट नहीं पहुंचे; CBI और भ्रष्टाचार के भी मामले चल रहे
- जूस सेंटर संचालक पर लोहे के पाइप-डंडों से हमला: सिर में 12 टांके आए, 2 राहगीर भी घायल; पुरानी रंजिश में शराबियों ने मचाया उत्पात
- जयपुर में नागरिक समस्याओं का हो रहा समाधान: नित्यानंद नगर में सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, महावीर कॉलोनी में 20 दिनों से हो रही गंदे पानी की सप्लाई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


