होम›खेल›मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा में करेंगे रोड शो: कार्यकर्ताओं से संवाद का भी कार्यक्रम, सरोवर टॉकीज से नयापुरा तक ट्रैफिक डायवर्ट - Kota News
खेल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा में करेंगे रोड शो: कार्यकर्ताओं से संवाद का भी कार्यक्रम, सरोवर टॉकीज से नयापुरा तक ट्रैफिक डायवर्ट - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota CM Bhajanlal Sharma Road Show | Traffic Diversion & Worker Dialogue मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा में करेंगे रोड शो:कार्यकर्ताओं से संवाद का भी कार्यक्रम, सरोवर टॉकीज से…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 सितंबर 2026 को 03:33 am बजे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा में करेंगे रोड शो:  कार्यकर्ताओं से संवाद का भी कार्यक्रम, सरोवर टॉकीज से नयापुरा तक ट्रैफिक डायवर्ट - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota CM Bhajanlal Sharma Road Show | Traffic Diversion & Worker Dialogue

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा में करेंगे रोड शो:कार्यकर्ताओं से संवाद का भी कार्यक्रम, सरोवर टॉकीज से नयापुरा तक ट्रैफिक डायवर्ट

- कॉपी लिंक

कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोड शो और चुनाव सभा करेंगे। सीएम दोपहर 3 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से एरोड्रम स्लीप लेन, घोडा बाबा चौराहा, सीएडी चौराहा, किशोरपुरा थाने के सामने, ऐलिवेटेड पुलिया होते हुए कैथूनीपोल थाना पहुंच कर रोड शो करेंगे।

रोड शो कैथूनीपोल से शुरू होकर श्रीपुरा चौराहा,सब्जीमंडी, चार खंभा, अग्रसेन बाजार, रामपुरा लिंक रोड, रामपुरा कोतवाली, आर्य समाज रोड होते हुए जयपुर गोल्डन पर समाप्त होगा। रोड शो के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रोड शो के रूट पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम के दौरान डीएसपी ऑफिस की ओर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सरोवर टॉकीज से नयापुरा, आर्य समाज रोड, जनाना घाट से सरोवर टॉकीज की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

वाहनों की एंट्री नहीं होगी

पोलिंग पार्टियों मंगलवार को पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी। जबकि 9 सितंबर को मतदान के बाद ईवीएम कॉलेज में जमा होगी। पोलिंग पार्टी के रवाना होने व ईवीएम जमा करने के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए बड़ तिराहा, संग्रहालय जेडीबी कॉलेज, तरणताल, सीबी गार्डन, स्टेडियम, घंटाघर चौराहा, ग्लोब सर्किल से जेडीबी कॉलेज की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

10 सितंबर को भी वाहनों की एंट्री पर रोक

10 सितंबर शहर को पोलिंग पार्टियां जेडीबी कॉलेज से पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी। 11 सितंबर को मतदान के बाद यहां ईवीएम जमा होगी। इस दौरान कालेज के आसपास सभी प्रकार के दुपहिया व चौपाहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

- बात खरी हैMLA छीलने लगे लौकी, प्रत्याशी ने बांट दी 'गोभी': रिछपाल मिर्धा बोले-क्या पता 'घोडे़-गधे' बनें; प्रचार के दौरान 'घर वापसी'

- ग्राउंड रिपोर्टजयपुर-अलवर में ट्रेंड बदलने की संभावना कम, भरतपुर चौंकाएगा: भाजपा को सत्ता में होने का फायदा, जेन-जी और यूजीसी मुद्दे को भुनाना चाहेगी कांग्रेस

- राजस्थान में 4 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून: आज हल्की बारिश की संभावना; अब तक 4 जिलों में ही सामान्य से ज्यादा बरसात

- बेहतर परिणाम पर मंत्रिमंडल विस्तार-राजनीतिक नियुक्तियों में फायदा: भाजपा का पार्षद प्रत्याशी हारा तो मंत्री और विधायक जिम्मेदार होंगे

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें