होमक्राइमजयपुर-अजमेर हाईवे पर कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत: शव कार में फंसे, पीछे बैठा युवक गंभीर घायल; नसीराबाद पुलिया के पास हुआ हादसा - Kishangarh News
क्राइम

जयपुर-अजमेर हाईवे पर कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत: शव कार में फंसे, पीछे बैठा युवक गंभीर घायल; नसीराबाद पुलिया के पास हुआ हादसा - Kishangarh News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Kishangarh - Kishangarh Accident: 2 Dead, 1 Injured On Ajmer Jaipur Highway जयपुर-अजमेर हाईवे पर कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत:शव कार में फंसे, पीछे बैठा युवक गंभीर घायल; नसीरा…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जुलाई 2026 को 06:05 am बजे
जयपुर-अजमेर हाईवे पर कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत:  शव कार में फंसे, पीछे बैठा युवक गंभीर घायल; नसीराबाद पुलिया के पास हुआ हादसा - Kishangarh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Kishangarh

- Kishangarh Accident: 2 Dead, 1 Injured On Ajmer Jaipur Highway

जयपुर-अजमेर हाईवे पर कंटेनर में घुसी कार, दो की मौत:शव कार में फंसे, पीछे बैठा युवक गंभीर घायल; नसीराबाद पुलिया के पास हुआ हादसा

- कॉपी लिंक

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर ईको कार आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अजमेर रेफर किया गया है।

हादसा किशनगढ़ में नसीराबाद पुलिया के पास शुक्रवार तड़के करीब 3ः45 बजे हुआ। यहां जयपुर नंबर की ईको स्पोर्टस कार हाईवे पर आगे चल रहे एक कंटेनर में जा घुसी। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पहले देखें हादसे के बाद के PHOTOS

जयपुर से अजमेर की तरफ जा रहे थे तीनों किशनगढ़ शहर थानाधिकारी बन्नालाल जाट ने बताया- सीकर के बराल निवासी प्रदीप सर्वा, ललित और झुंझुनूं के सूरजगढ़ निवासी अभिषेक ईको कार में सवार होकर जयपुर की तरफ से अजमेर की तरफ जा रहे थे। टोल बूथ से आगे आने पर उनकी कार तेज रफ्तार में आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी।

दो की मौत, शव कार में फंसे टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आगे की सीट पर सवार प्रदीप और ललित की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शव कार में फंस गए। वहीं, पीछे बैठा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाने से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद और एंबुलेंस के जरिए कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर राजकीय यज्ञनारायण जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घायल अभिषेक को प्राथमिक इलाज के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया।

हाईवे पर लगा जाम, क्रेन से हटाई कार हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने में सुरक्षित खड़ा किया गया है। पुलिस अज्ञात कंटेनर के बारे में टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है। दोनों शवों को किशनगढ़ के वाईएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

जयपुर में परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत:बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, मां के पैर टूटे; ट्रेलर के 5 चालान पेंडिंग

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार के 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों और पिता की मौत हो गई। मां के दोनों पैर टूट गए। हादसा इतना भीषण था कि बच्चों के शवों के चिथड़े उड़ गए। एक बच्चे के शव के दो टुकड़े हो गए। सभी लोग नाले में गिर गए। (पढ़ें पूरी खबर)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें