जयपुर सेंट्रल जेल में हनुमान चालीसा पढ़ने पर विवाद, बंदियों ने की मारपीट, नुकीली वस्तु से किया हमला
जयपुर सेंट्रल जेल में हनुमान चालीसा पढ़ने पर विवाद, बंदियों ने की मारपीट, नुकीली वस्तु से किया हमला जयपुर के लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज. जांच में जुटी पुलिस. Published : June 30, 2026 at 3:27 PM IST जयपुर: अजमेर की हाई…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर सेंट्रल जेल में हनुमान चालीसा पढ़ने पर विवाद, बंदियों ने की मारपीट, नुकीली वस्तु से किया हमला
जयपुर के लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज. जांच में जुटी पुलिस.
Published : June 30, 2026 at 3:27 PM IST
जयपुर: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या का मामला अभी गर्म है. इस बीच जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. जेल में विचाराधीन बंदियों ने एक विचाराधीन बंदी के साथ मारपीट की और नुकीली वस्तु से हमला कर दिया. घायल हुए बंदी का उपचार करवाया गया. जेल में हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर विवाद के चलते बंदियों द्वारा मारपीट की गई. जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर लालकोठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस जांच में जुटी है. यह घटना 29 जून की है.
बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा : लालकोठी थानाधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने मंगलवार को बताया कि जेल प्रहरी सुमेर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विचाराधीन बंदी कमल उर्फ कमल मारू के साथ मोहम्मद शोहिल, मोहम्मद आसिफ, मुबारिक अली और वाजिद अली ने मारपीट की और नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया. उनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 196(2), 115(2), 126(2), 189(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच एएसआई मनोज कुमार को सौंपी गई है.
एकराय होकर किया हमला : जेल प्रहरी ने अपनी रिपोर्ट में में बताया कि विचाराधीन बंदी कमल मारू बीकानेर का रहने वाला है. जेल के वार्ड नंबर आठ में बने मंदिर में सुबह पूजा के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ने पर अन्य विचाराधीन बंदियों मोहम्मद शोहिल, मोहम्मद आसिफ, मुबारिक अली, वाजिद अली और अन्य बंदियों ने अचानक एकराय होकर मारपीट की और नुकीली वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया है. इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. जांच जारी है.
26 जून को भी मारपीट का मामला आया सामने : इससे पहले 26 जून को भी जेल में विचाराधीन बंदियों द्वारा एक अन्य बंदी के साथ मारपीट का मामला सामने आया था. उस घटना को लेकर सेंट्रल जेल के जेल प्रहरी योगेश कुमार जाट ने मुकदमा दर्ज करवाया. वार्ड नंबर दो की बैरक नंबर एक में बंद विचाराधीन बंदी मनीष अजमेरा के साथ अन्य विचाराधीन बंदियों मनराज, मनीष टेपण, महेंद्र यादव, मुन्ना साबिर, मनीष, मोहित और मनोज ने मारपीट की. प्रारंभिक तौर पर सामने आया था कि बैरक में सफाई की बात को लेकर विवाद हुआ था. जो बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मेडिकल परीक्षा पास करने के लिए लगते हैं 5.5 लाख, राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक रैकेट का किया भंडाफोड़

Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर जयपुर में सीएम भजनलाल का भव्य रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जयपुर के तालाब में मिले मां समेत दो मासूम बेटियों के शव, आत्महत्या की आशंका


