श्रीगंगानगर दुष्कर्म कांड पर रामलाल जाट का भाजपा सरकार पर हमला: बुलडोजर सनसनी के लिए, सिस्टम पर चलना चाहिए था
श्रीगंगानगर दुष्कर्म कांड पर रामलाल जाट का भाजपा सरकार पर हमला: बुलडोजर सनसनी के लिए, सिस्टम पर चलना चाहिए था पूर्वमंत्री ने सरकार पर धर्म का मुखौटा पहनकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि 3 साल में कोई डेवलपमे…

सौजन्य से:- ETV Bharat
श्रीगंगानगर दुष्कर्म कांड पर रामलाल जाट का भाजपा सरकार पर हमला: बुलडोजर सनसनी के लिए, सिस्टम पर चलना चाहिए था
पूर्वमंत्री ने सरकार पर धर्म का मुखौटा पहनकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि 3 साल में कोई डेवलपमेंट नहीं किया.
Published : July 8, 2026 at 4:17 PM IST
भीलवाड़ा: श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान सरकार पूरी तरह फेल है और श्रीगंगानगर की घटना में पुलिस तंत्र विफल रहा. जाट ने कहा कि तकनीकी संसाधन होने के बावजूद 5 दिन तक बच्ची को दस्तयाब नहीं किया जा सका. होटल में रैकेट चल रहा था, लेकिन पुलिस ने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए.पूर्व मंत्री ने सरकार के बुलडोजर एक्शन को 'सिर्फ सनसनी' बताया और कहा कि सिस्टम पर बुलडोजर चलना चाहिए था. उन्होंने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की स्पीड क्राइम और भ्रष्टाचार में दिख रही है, विकास में नहीं.
श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची को ई-रिक्शा चालक की ओर से होटल व्यवसायी को बेचने के बाद बारी-बारी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था. इस वीभत्स घटना के बाद देश की जनता में काफी गुस्सा है. प्रदेश सरकार ने आरोपियों की होटल पर बुलडोजर एक्शन लिया है. जाट ने कहा कि यह घटना राजस्थान के लिए बहुत बड़ा कलंक है. इस घटना में सरकार का खुफिया तंत्र फेल है. गंगानगर में होटल का रैकेट बना हुआ है. होटल में इस तरह का रैकेट है तो राजस्थान पुलिस को होटल को चिह्नित कर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में होनी चाहिए और फांसी के फंदे तक आरोपियों को पहुंचाया जाना चाहिए.
पढ़ें: श्रीगंगानगर: तीन दिन तक अलग-अलग होटलों में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 8 आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी, तब भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी में बच्ची को कोयले की भट्टी में जलाकर मार दिया था. इस जघन्य हत्याकांड के तुरंत बाद वे स्वयं गृहमंत्री और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे. फास्ट ट्रैक अदालत में केस दिया. मुआवजा देकर दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया. न्याय की प्रक्रिया कोर्ट द्वारा तय होती है, लेकिन एविडेंस पुलिस पेश करती है तभी न्याय मिल पाता है. सनसनी फैलाने के लिए कुछ भी कर लो, लेकिन घटना रोकने के लिए सिस्टम पर जोर देना चाहिए. राजस्थान की सरकार बेटियों की सुरक्षा के मामले में फेलियर है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार है. भाजपा खुद नारा लगाती है कि हमारी डबल इंजन की स्पीड बनेगी, जबकि डबल इंजन की सरकार में स्पीड क्राइम, जुर्म व भ्रष्टाचार में बन रही है. वहीं, पूर्व राजस्व मंत्री ने प्रदेश सरकार पर धर्म का मुखौटा पहनकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में 3 साल में कोई डेवलपमेंट का काम नहीं किया. पूर्व मंत्री ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ये सरकार अशोक गहलोत सरकार के समय जो डेवलपमेंट हुआ, उसी का उद्घाटन करवा दे तो बहुत होगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


