होमक्राइमट्रेन में राजस्थान की महिला अधिकारी का लाखों का सामान चोरी, सरकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे
क्राइम

ट्रेन में राजस्थान की महिला अधिकारी का लाखों का सामान चोरी, सरकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे

ट्रेन में राजस्थान की महिला अधिकारी का लाखों का सामान चोरी, सरकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे रेलवे स्टेशन और ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले बदमाश सक्रिय हैं। जंक्शन से ट्रेन रवाना होने के बाद राजस्थान सरक…

naidunia.com के अनुसार6 सितंबर 2026 को 09:33 am बजे
ट्रेन में राजस्थान की महिला अधिकारी का लाखों का सामान चोरी, सरकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे

सौजन्य से:- naidunia.com

ट्रेन में राजस्थान की महिला अधिकारी का लाखों का सामान चोरी, सरकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे

रेलवे स्टेशन और ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले बदमाश सक्रिय हैं। जंक्शन से ट्रेन रवाना होने के बाद राजस्थान सरकार की महिला अधिकारी का कर...और पढ़ें

Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 08:29:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 08:29:13 PM (IST)

ट्रेन में राजस्थान की महिला अधिकारी का लाखों का सामान चोरी। (एआई इमेज) HighLights

- रेलवे स्टेशन और ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले बदमाश सक्रिय हैं

- राजस्थान सरकार की महिला अधिकारी का करीब 3.75 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया

- जनरल कोच में नीमच की महिला का पर्स पार किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : रेलवे स्टेशन और ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले बदमाश सक्रिय हैं। जंक्शन से ट्रेन रवाना होने के बाद राजस्थान सरकार की महिला अधिकारी का करीब 3.75 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया।

चोरी गए बैग में सोने की चेन, नकदी, दो मोबाइल और राजस्थान सरकार के प्रोजेक्ट अलॉटमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज थे। इसी तरह रतलाम स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय महिला यात्री का जेवरों से भरा छोटा पर्स भी बदमाश ने पार कर दिया। दोनों मामलों में जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर किया है।

केरल के कोझिकोड निवासी 25 वर्षीय स्वीटी एल्जा बेनी राजस्थान सरकार के अधीन अधिकारी हैं। उन्होंने हजरत निजामुद्दीन जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है। वे 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 22633 से कोझिकोड से हजरत निजामुद्दीन की यात्रा कर रही थीं। उनका कोच बी-3 और सीट नंबर 2 थी। यात्रा के दौरान वे सो रही थीं। सीट के पास रखा हैंड बैग अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिया। स्वीटी को रतलाम जंक्शन से ट्रेन रवाना होने के कुछ समय बाद करीब 5:30 बजे बैग चोरी होने का पता चला।

अपराध की केस डायरी रतलाम जीआरपी को मिली

हजरत निजामुद्दीन जीआरपी से शून्य पर दर्ज अपराध की केस डायरी रतलाम जीआरपी को मिली। दूसरी घटना में मनासा के जूना साथ मोहल्ला निवासी 33 वर्षीय पूजा पत्नी आनंद भाटी ने रतलाम जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। पूजा 4 सितंबर को रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से ट्रेन नंबर 14802 के आगे वाले जनरल कोच में पिपलियामंडी जाने के लिए सवार हुई थी।

ट्रेन में बैठने के बाद पूजा ने पर्स गायब पाया

भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ते समय किसी ने उनके कंधे पर टंगे बड़े पर्स की चेन खोलकर अंदर रखा छोटा लेडीज पर्स निकाल लिया। ट्रेन में बैठने के बाद पूजा ने पर्स गायब पाया। उसमें 5 ग्राम का मंगलसूत्र कीमत 35 हजार रुपये, 3 ग्राम का दूसरा मंगलसूत्र कीमत 8 हजार रुपये, चांदी के बच्चे के कड़े 4500 रुपये, चांदी की पायल 3500 रुपये, एक जोड़ी बिछिया 1800 रुपये और सोने का कांटा 1500 रुपये रखा था। करीब 54 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें