होमक्राइम'जनता को गुमराह कर रहे हैं अधिकारी', सरकार के आश्वासन पर जानें क्या बोली जयपुर मोमोज गर्ल रेशु गुप्ता
क्राइम

'जनता को गुमराह कर रहे हैं अधिकारी', सरकार के आश्वासन पर जानें क्या बोली जयपुर मोमोज गर्ल रेशु गुप्ता

jaipur momos girl: जयपुर में खौलते पानी से झुलसने वाली रेशु गुप्ता ने पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट में इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करने के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। इस पूरे मामले में रेशु गुप्ता ने प्रशासन पर जनता को गु…

Navbharat Times के अनुसार28 जून 2026 को 12:19 pm बजे
'जनता को गुमराह कर रहे हैं अधिकारी', सरकार के आश्वासन पर जानें क्या बोली जयपुर मोमोज गर्ल रेशु गुप्ता

सौजन्य से:- Navbharat Times

jaipur momos girl: जयपुर में खौलते पानी से झुलसने वाली रेशु गुप्ता ने पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट में इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करने के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। इस पूरे मामले में रेशु गुप्ता ने प्रशासन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

जयपुर: पुलिसकर्मियों द्वारा ठेले को धक्का मारने से झुलसी रेशु गुप्ता के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ बीती रात को पुलिस की ओर से प्रेसनोट जारी करके जानकारी दी गई कि पीड़ित युवती के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी और स्थायी रोजगार के लिए डेयरी बूथ आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ रेशु गुप्ता का कहना है कि सहायता के बारे में उनकी कोई बात ही नहीं हुई। रेशु गुप्ता ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बात करते हुए कहा कि नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा घर पर मिलने आए थे। उन्होंने इतना ही कहा था कि जल्द से जल्द इंसाफ दिलाएंगे। रेशु गुप्ता के मुताबिक इलाज के खर्च और डेयरी आवंटन के संबंध में कोई बात ही नहीं हुई थी।

जनता को गुमराह कर रहे हैं अधिकारी

देर रात को जारी हुए प्रेसनोट के आधार पर रविवार को मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई कि रेशु गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और स्थायी रोजगार के लिए डेयरी बूथ के आवंटन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इस संबंध में रेशु गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में किसी अधिकारी से कोई बात नहीं हुई है। ना कोई डेयरी बूथ की डिमांड की गई और ना ही इस संबंध में कोई लिखित आश्वासन दिया गया। रेशु का कहना है कि खबरों के जरिए जनता को गुमराह किया जा रहा है। मेरे से ऐसी कोई बात नहीं हुई है। रेशु ने कहा आम जनता ने ही सहायता की अपील की थी लेकिन आज जो खबरों में आ रहा है, वह सब गलत है, आम जनता को गुमराह किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी आएं, एक बार मुझे देखें तो सही

रेशु गुप्ता ने कहा कि वह गरीब घर की बेटी हैं। पिता का साया उठ चुका है। पुलिसकर्मियों की करतूत से उनके शरीर का 20 फीसदी हिस्सा झुलस चुका है। रेशु ने कहा कि सरकार की ओर से आकर मुझ से किसी ने पूछा ही नहीं कि मैं क्या चाहती हूं। किसी ऐसे अधिकारी को भेजा जाए जिन पर मैं विश्वास कर सकूं और अपनी बात उनके सामने रख सकूं। गुप्ता ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जी आएं और एक बार देखें तो सही मुझे। अगर सरकार मेरे लिए कुछ सोचती है तो सरकार मुझ से आकर बात करे और मुझे सारी चीजें लिखित में प्रदान करें।

भविष्य की कल्पना करती हूं तो डर लगता है

रेशु ने कहा कि मेरा तो पूरा भविष्य दांव पर लगा है। किसी के शरीर का थोड़ा सा हिस्सा जल जाए तो कितनी तकलीफ होता है। पुलिस वालों ने तो आधा हिस्सा जला दिया। मैं भविष्य की कल्पना करती हूं तो डर लग जाता है। मेरे साथ पापा भी नहीं है, मैं कैसे मैनेज करूंगी। मुझ से तो यही सोचा ही नहीं जा रहा कि अब कैसे जीऊंगी। एफआईआई भी तीन दिन बाद दर्ज हुई थी। किसी ने मेरे से मेरी मर्जी जानने की कोशिश नहीं की गई है। एक बेटी क्या चाहती है, समाज की बेटी क्या मांग कर रही है, क्या उसको इंसाफ मिले। मैं चाहती हूं कि एक बार मुझसे बात की जाए और निष्पक्ष जांच की जाए।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें