राजस्थान यूनिवर्सिटी में अनशन पर पुलिस एक्शन, छात्रों को उठाया
राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प NSUI Protest: गुरुवार को NSUI के इस आंदोलन के खिलाफ पुलिस का एक्शन देखने को मिला है. छात्र नेता शुभम रेवाड़ को अनशन से पुलिस ने जबरन हटा दिया है. पुलिस न…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान यूनिवर्सिटी में NSUI का हंगामा, पुलिस और छात्रों में झड़प
NSUI Protest: गुरुवार को NSUI के इस आंदोलन के खिलाफ पुलिस का एक्शन देखने को मिला है. छात्र नेता शुभम रेवाड़ को अनशन से पुलिस ने जबरन हटा दिया है. पुलिस ने उन्हें SMS अस्पताल में भर्ती करा दिया है.
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अपनी कई मांगों को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के छात्र पिछले आठ दिनों से अनशन पर बैठे हैं. गुरुवार को NSUI के इस आंदोलन के खिलाफ पुलिस का एक्शन देखने को मिला है. NSUI से जुड़े छात्र नेता शुभम रेवाड़ को पुलिस ने जबरन अनशन से हटा दिया है. इसके बाद पुलिस ने उन्हें सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती करा दिया है.
शुभम रेवाड़ छात्रसंघ बहाली और राजस्थानी भाषा विभाग खोले जाने की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से अनशन पर थे और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. पुलिस के इस एक्शन के दौरान छात्रों का हंगामा भी देखने को मिला है, जिसके वीडियो भी सामने आये हैं. कई छात्र पलिस की गाड़ी तक पर चढ़ गए.
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
पिछले 8 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता
दरअसल, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र नेता शुभम रेवाड़ पिछले आठ दिनों से यूनिवर्सिटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. गुरुवार को पुलिस ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए शुभम को SMS अस्पताल में भर्ती कर दिया. पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने खूब हंगामा किया. मौके पर पुलिस और छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बन गई.
छात्रों ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
पुलिसकर्मी जिस एंबुलेंस पर लाद कर छात्र नेता शुभम रेवाड़ को साथ ले जा रहे थे, उस पर कई समर्थक चढ़ गए. पुलिस ने लाठियों के दम पर इन्हें हटाया. छात्रों और पुलिस के बीच कुछ देर तक झड़प भी हुई. पुलिस धक्का मुक्की के बीच शुभम रेवाड़ को एंबुलेंस में लादकर जबरन अपने साथ ले गई. छात्र समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और इसे आंदोलन को दबाने का प्रयास करार दिया है.
अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद भी अनशन करने वाले छात्र नेता शुभम रेवाड़ अन्य जल ग्रहण करने को तैयार नहीं है. उनका कहना है कि जब तक दोनों मांगों को लेकर लिखित तौर पर आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वह अस्पताल में भी अपना अनशन जारी रखेंगे.
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

हांसी में मोबाइल हैक कर अकाउंट से 80 हजार निकाले: अचानक बंद हुआ मोबाइल, साइबर क्राइम पुलिस ने राजस्थान का ठग अरेस्ट किया - Hansi News

राजस्थान: मध्याह्न भोजन के लिए भेजा गया 3,000 किलोग्राम दूध पाउडर अवैध बिक्री के लिए भेजा गया; 3 आयोजित - रेडिफ़

नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज: राजस्थान में छात्रों के विरोध प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


