जयपुर की नूडल्स फैक्ट्री में काम करते मिले पांच बच्चे: पुलिस ने रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सौंपे, फैक्ट्री संचालक मनीष अग्रवाल फरार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Child Labor Rescue | Factory Owner Manish Agarwal Absconding जयपुर की नूडल्स फैक्ट्री में काम करते मिले पांच बच्चे:पुलिस ने रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सौंपे, फैक्ट्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Child Labor Rescue | Factory Owner Manish Agarwal Absconding
जयपुर की नूडल्स फैक्ट्री में काम करते मिले पांच बच्चे:पुलिस ने रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति को सौंपे, फैक्ट्री संचालक मनीष अग्रवाल फरार
- कॉपी लिंक
जयपुर वेस्ट पुलिस की मानव तस्करी यूनिट (AHTU) और दौलतपुरा थाना पुलिस ने बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री से 5 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। मामले में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
गुप्त सूचना पर फैक्ट्री में दी दबिश
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में दौलतपुरा थाना पुलिस और मानव तस्करी यूनिट की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर हरे कृष्णा होटल के पीछे स्थित KJUND Enterprises पर छापा मारा।
नूडल्स की पैकिंग कराते मिले बच्चे
दौलतपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में 5 बाल श्रमिक नूडल्स की पैकिंग करते हुए मिले। मौके से बच्चों द्वारा पैक किए गए 'Nature Noodles' ब्रांड के पांच पैकेट भी जब्त किए गए, जिन पर कंपनी का नाम और वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर का पता अंकित था।
बाल कल्याण समिति को सौंपे गए बच्चे
रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गांधी नगर स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उन्हें संरक्षण और पुनर्वास के लिए अधिकृत संस्था को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामले में फैक्ट्री संचालक मनीष अग्रवाल के खिलाफ तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी की तलाश जारी
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण का कहना है कि आरोपी मनीष अग्रवाल मौके से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में कितने समय से बाल श्रमिकों से काम कराया जा रहा था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
- जयपुर के अपार्टमेंट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर: संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार; ई-मित्र के नाम पर नौकरी का झांसा देकर की लाखों की ठगी
- जयपुर में तेज रफ्तार कार ने छात्र को कुचला,मौत, VIDEO: डिवाइडर से टकराई SUV, टायर फटा; ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा
- हाईकोर्ट बोला-रामगढ़ बांध में अतिक्रमण करने वालों के नाम बताओ: कहा- कब तक चाय-बिस्किट खाकर मामला निपटाते रहेंगे, मौके पर जाकर फिजिकल सर्वे करे
- जयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेता मांग पर अड़े: यूनिवर्सिटी में अनशन पर बैठे छात्र नेता को पुलिस ने जबरन उठाया,बोले-छात्र संघ चुनाव की घोषणा करे सरकार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

हांसी में मोबाइल हैक कर अकाउंट से 80 हजार निकाले: अचानक बंद हुआ मोबाइल, साइबर क्राइम पुलिस ने राजस्थान का ठग अरेस्ट किया - Hansi News

राजस्थान: मध्याह्न भोजन के लिए भेजा गया 3,000 किलोग्राम दूध पाउडर अवैध बिक्री के लिए भेजा गया; 3 आयोजित - रेडिफ़

नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज: राजस्थान में छात्रों के विरोध प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


