होमक्राइमराजस्थान हाईकोर्ट को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था की जाँच
क्राइम

राजस्थान हाईकोर्ट को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था की जाँच

राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सुरक्षा अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की धमकी मिली है, इससे पहले भी कई बार हाईकोर्ट और अन्य सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

ETV Bharat के अनुसार13 जुलाई 2026 को 07:03 am बजे
राजस्थान हाईकोर्ट को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था की जाँच

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर और जोधपुर में चप्पे-चप्पे की तलाशी

पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. हालांकि, तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

Published : July 13, 2026 at 10:21 AM IST

जयपुर/जोधपुर : सोमवार सुबह राजस्थान हाईकोर्ट के जयपुर और जोधपुर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली. हाईकोर्ट के मेल आईडी पर संदिग्ध ईमेल आया, जिसमें हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद एकबारगी हड़कंप मच गया. स्टाफ की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. हालांकि, जब धमकी भरा ईमेल मिला, उस समय कोर्ट शुरू नहीं हुआ. जो लोग भीतर थे, उन्हें बाहर निकलकर पूरे परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया. फिलहाल हाईकोर्ट में प्रवेश रोका गया है. पुलिस का जाप्ता तैनात है.

हाईकोर्ट में कड़े किए सुरक्षा के इंतजाम : अशोक नगर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह हाईकोर्ट की ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध मेल आया था. इसमें हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. जानकारी मिलने पर थाने की टीम मौके पर पहुंची. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. इसके बाद पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. इस दौरान सिविल डिफेंस की टीम, एम्बुलेंस और दमकल वाहन भी मौके पर मौजूद रहे. हालांकि, तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. उन्होंने बताया लगातार धमकियां मिलने के चलते हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

पढ़ें. अजमेर–जोधपुर आरटीओ को बम से उड़ाने की धमकी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां : इससे पहले भी जयपुर स्थित हाईकोर्ट परिसर को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. इसके साथ ही अन्य कोर्ट परिसरों को भी ऐसी धमकियां मिली. हालांकि, जांच के दौरान कभी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. राजस्थान विधानसभा के साथ ही कई स्कूल, अस्पताल और एसएमएस स्टेडियम को भी कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस कार्यालय और पासपोर्ट कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकियां पहले कई बार मिली.

पढ़ें. एसएमएस अस्पताल में बम की धमकी, सर्चिंग में नहीं मिला कुछ संदिग्ध, आरोपी युवक हरियाणा में पकड़ा

सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बने ऐसे मामले : राजधानी जयपुर के साथ ही प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं. इसे लेकर पुलिस में मुकदमे भी दर्ज हुए हैं. हालांकि, एक भी मामले में पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि इन धमकियों के पीछे कोई गहरी साजिश है या कोई असामाजिक तत्व भय फैलाने के लिए ऐसी करतूत कर रहा है. बहरहाल, ऐसे मामले न केवल राजस्थान में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द का कारण बने हुए हैं. बल्कि कई अन्य राज्यों में भी ऐसे मामले लगातार सामने आते रहे हैं. जानकारों का कहना है कि धमकीभरा ईमेल भेजने वाले वीपीएन का उपयोग करते हैं. जिससे उनकी वास्तविक लोकेशन का पता लगाना आसान नहीं होता.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें