कल राजस्थान में अतिभारी बारिश का अलर्ट; बांसवाड़ा,ब्यावर,डूंगरपुर,राजसमंद,सिरोही व उदयपुर के लिए चेतावनी जारी
कल राजस्थान में अतिभारी बारिश का अलर्ट; बांसवाड़ा,ब्यावर,डूंगरपुर,राजसमंद,सिरोही व उदयपुर के लिए चेतावनी जारी राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय है। 9 अगस्त को छह जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि जयपुर समेत 11 जि…

सौजन्य से:- Amar Ujala
कल राजस्थान में अतिभारी बारिश का अलर्ट; बांसवाड़ा,ब्यावर,डूंगरपुर,राजसमंद,सिरोही व उदयपुर के लिए चेतावनी जारी
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय है। 9 अगस्त को छह जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि जयपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के छह जिलों-बांसवाड़ा, ब्यावर, डूंगरपुर, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सलूम्बर और टोंक में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जालोर, जोधपुर और पाली में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश के दौरान मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढें- जयपुर में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर, 18 बच्चे घायल; 9 जयपुर रेफर
जयपुर समेत कई संभागों में बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों के अनेक स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
15 जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट
पूर्वी राजस्थान के बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, करौली, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर और सीकर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर और फलोदी में भी आकाशीय बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर एम्स से राहत भरी खबर: 300 रुपए तक की सभी जांचें होगी फ्री, 12 अगस्त से नियम लागू

उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिनिधियों की बैठक, डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल साउथ के सहयोग पर बनी रणनीति

प्रसव के दौरान मां की मौत के बाद राजस्थान के अस्पताल का लाइसेंस रद्द


