राजस्थान: कौन थे राजा डूंगर बरंडा, जिनके नाम से डूंगरपुर का रेलवे स्टेशन की रखने की मांग, जानें
डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'राजा डूंगर बरंडा' करने की मांग चल रही है। डूंगरपुर जिले में रेलवे स्टेशन का नामकरण को लेकर 'भील राजा डूंगर बरंडा रेलवे स्टेशन' नाम रखने की वकालत यहां के जनप्रतिनिधियों की ओर से भी की ज…

सौजन्य से:- Navbharat Times
डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'राजा डूंगर बरंडा' करने की मांग चल रही है। डूंगरपुर जिले में रेलवे स्टेशन का नामकरण को लेकर 'भील राजा डूंगर बरंडा रेलवे स्टेशन' नाम रखने की वकालत यहां के जनप्रतिनिधियों की ओर से भी की जा रही है।
डूंगरपुर: राजस्थान में डूंगरपुर में स्थानीय रेलवे स्टेशन का नामकरण क्षेत्र के संस्थापक राजा डूंगर बरंडा के नाम पर करने की मांग को लेकर वागड़ अंचल में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। इस संबंध में बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सांसद राजकुमार रोत, आसपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश डामोर और चौरासी से विधायक अनिल कुमार कटारा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अलग-अलग पत्र भेजकर अपनी आधिकारिक सहमति और प्रस्ताव सौंपे हैं।
सांसद राजकुमार रोत लिखा पत्र
जनप्रतिनिधियों ने इसे स्थानीय जनभावनाओं और ऐतिहासिक न्याय के अनुरूप बताते हुए जल्द से जल्द प्रशासनिक स्वीकृति जारी करने की मांग की है। संसदीय कार्य मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांगी गई। सहमति के जवाब में सांसद राजकुमार रोत ने अपने पत्र में लिखा कि डूंगरपुर की स्थापना राजा डूंगर बरंडा द्वारा की गई थी और उन्हीं के नाम पर इस जिले की पहचान है। वे इस क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर के मुख्य स्तंभ हैं।
'भील राजा थे डूंगर बरंडा
सांसद रोत ने बताया कि वे इस विषय को पहले भी लोकसभा में उठा चुके हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों व सामाजिक संगठनों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग का सम्मान करते हुए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का नाम 'राजा डूंगर बरंडा रेलवे स्टेशन' करने के पक्ष में अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त करते हैं। दूसरी ओर बीएपी के विधायक उमेश डामोर और अनिल कुमार कटारा ने स्टेशन का नाम 'भील राजा डूंगर बरंडा रेलवे स्टेशन' करने की पुरजोर वकालत की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्रों में दोनों विधायकों ने तर्क दिया कि भील राजा डूंगर बरंडा आदिवासी समाज के गौरव, शौर्य, स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता के प्रतीक हैं।
उन्होंने मातृभूमि और स्वशासन की रक्षा के लिए कड़ा संघर्ष किया था। विधायकों का कहना है कि देश भर में महापुरुषों और जननायकों को सम्मानित करने की परंपरा के तहत डूंगरपुर स्टेशन का यह नामकरण न केवल आदिवासी समाज की सदियों पुरानी आकांक्षाओं को पूरा करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को इस गौरवशाली और अमिट इतिहास से परिचित कराने का एक प्रभावी माध्यम भी बनेगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


