होमक्राइमजयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
क्राइम

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग Jaipur News: जयपुर में UGC नियमों के विरोध में करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें देवराज सिंह नाम का युवक घायल हो गया था. अब इस युवक की इलाज के द…

ABP News के अनुसार5 अगस्त 2026 को 12:15 pm बजे
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

Jaipur News: जयपुर में UGC नियमों के विरोध में करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें देवराज सिंह नाम का युवक घायल हो गया था. अब इस युवक की इलाज के दौरान मौत होने से यह मामला गरमा गया है.

जयपुर में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) नियमों के विरोध में करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें देवराज सिंह नाम का युवक घायल हो गया था. अब इस युवक की इलाज के दौरान मौत होने से यह मामला गरमा गया है.

मौत को लेकर संगठन और युवक के परिवार में आक्रोश है. संगठन पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ के मुआवजे की मांग कर रहा है. वहीं, इस घटना के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवोदना व्यक्त की.

जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

मकराना ने की मृतक के परिजनों से मुलाकात

मकराना ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी दी. मकराना ने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

जयपुर बंद का आह्वान

मकराना ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो करणी सेना जयपुर बंद का आह्वान करेगी और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेगी. वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

क्या है मामला?

दरअसल, UGC) के नए नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर श्री राजपूत करणी सेना और विभिन्न सवर्ण संगठन सोमवार को प्रदर्शन कर रहे थे. बीकानेर से शुरू हुई 600 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के जयपुर पहुंची तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई.

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन छोड़े और लाठीचार्ज किया. इसी दौरान देवराज नाम का युवक घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब करणी सेना की मांग है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए नहीं तो पूरे जयपुर को बंद किया जायेगा.

जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें