राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान, नेता-मंत्री समेत युवाओं में दिखा खासा उत्साह | ???????? ??? ???? '?? ?? ??????' ??????, ????-?????? ???? ?????? ??? ???? ???? ??????
राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान, नेता-मंत्री समेत युवाओं में दिखा खासा उत्साह जयपुर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आह्वान पर राजस्थान समेत पूरे देश में रविवार से 'हर घर त…

सौजन्य से:- bhaskarhindi.com
राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान, नेता-मंत्री समेत युवाओं में दिखा खासा उत्साह
जयपुर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आह्वान पर राजस्थान समेत पूरे देश में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू हो गया है। जोधपुर में मंत्री जोगाराम पटेल ने अभियान की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों, युवाओं और महिलाओं के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, "आज से लेकर 15 अगस्त तक राजस्थान और देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत हमने जोधपुर से की। तिरंगा देश के प्रति आत्मसमर्पण की भावना पैदा करता है। मैं सभी से यही कहूंगा कि अपने घर पर तिरंगा फहराएं और देश प्रेम की भावना को आगे बढ़ाएं।"
भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने भी जयपुर में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, "मैं यहां तिरंगा यात्रा के लिए आया हूं। इस देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। यह अनगिनत लोगों के बलिदान और संघर्ष से मिली है, लेकिन कुछ लोग हैं, जिन्हें आजादी की लड़ाई और बलिदान की समझ ही नहीं है। उनकी यादें भी धुंधली पड़ रही हैं, इसलिए हम समाज को आजादी के संघर्ष की याद दिलाना चाहते हैं।"
जोधपुर में निकली रैली में शामिल छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखा। छात्रा अंजू ने कहा, "इस रैली में हिस्सा लेकर मुझे बहुत अच्छा लगा। हमें हर घर, हर शहर में तिरंगा फहराना चाहिए। हमें हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।"
छात्रा पूजा ने कहा, "मुझे इस रैली में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। यह रैली हमें संदेश देती है कि हमें अपने देश के प्रति स्वाभिमान और देशभक्ति पैदा करनी चाहिए। मैं हर समाज से यही कहना चाहती हूं कि देश के प्रति सभी का कर्तव्यनिष्ठा रखें। देशभक्ति का प्रेम हर नागरिक के दिल में उभरना चाहिए।"
जोधपुर डीएम आलोक रंजन ने बताया कि 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कई कार्यक्रम होंगे।
आलोक रंजन ने कहा, "आज से लेकर 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज की तिरंगा रैली के बाद कल मोटर रैली का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हैं। सारे कार्यक्रमों का मूल सार यह है कि हम सब में राष्ट्रभक्ति की भावना बढ़े। हमारे प्रशासन ने करीब 4 लाख तिरंगे मंगाए हैं, उसे जिले के अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On : 9 Aug 2026 5:14 PM IST
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


