गोल्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त गिरिडीह के आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक जाएंगे राजस्थान
गोल्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त गिरिडीह के आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक जाएंगे राजस्थान विद्यालय प्रबंधन, नवाचार और शिक्षण व्यवस्था का लेंगे प्रशिक्षण शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में थर्ड पार्टी…

सौजन्य से:- Hindustan
गोल्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त गिरिडीह के आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापक जाएंगे राजस्थान
विद्यालय प्रबंधन, नवाचार और शिक्षण व्यवस्था का लेंगे प्रशिक्षण शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में थर्ड पार्टी के माध्यम से
खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में थर्ड पार्टी के माध्यम से राज्य के 1,456 विद्यालयों का स्कूल सर्टिफिकेशन (विद्यालय प्रमाणीकरण) कराया गया था। इसमें राज्य के 82 विद्यालयों को स्वर्ण श्रेणी यानी गोल्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। गिरिडीह जिले के भी आठ विद्यालय इसमें शामिल हैं। गोल्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, विद्यालय के सर्वांगीण विकास, बेहतर प्रबंधन, शैक्षणिक सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय के कायाकल्प में किए गए प्रयासों के लिए राजस्थान की अध्ययन यात्रा पर भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर, धनवार के प्रधानाध्यापक वरुण राय ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से चयनित प्रधानाध्यापकों को पीरामल स्कूल ऑफ लीडरशिप, अशोक नगर, बग्गर, जिला झुंझुनू, राजस्थान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अध्ययन यात्रा के दौरान प्रधानाध्यापक विद्यालय के बेहतर प्रबंधन, शैक्षणिक नवाचार और राजस्थान के विद्यालयों में अपनाई जा रही शिक्षण प्रणाली का करीब से अध्ययन करेंगे। वहाँ से प्राप्त अनुभवों और बेहतर कार्यप्रणालियों को अपने-अपने विद्यालयों में लागू कर शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। वरुण राय के अनुसार, इस अध्ययन यात्रा के लिए 16 सितंबर को रांची से प्रस्थान होना है, जबकि 24 सितंबर को वापसी होगी। यात्रा का आयोजन पीरामल फाउंडेशन एक्स एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के संयुक्त प्रबंधन में किया जा रहा है। शिक्षकों के आने-जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस में टिकट की व्यवस्था की गई है। राजस्थान में आवागमन, ठहरने सहित यात्रा संबंधी खर्च झारखंड सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अध्ययन यात्रा के दौरान पीरामल फाउंडेशन की टीम भी शिक्षकों के साथ रहेगी。
गिरिडीह से इन आठ प्रधानाध्यापकों का हुआ है चयन
अध्ययन यात्रा के लिए गिरिडीह जिले से चयनित आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों में वरुण राय उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर, धनवार; अभय कुमार अपग्रेडेड उच्च विद्यालय जमडार, गावां; निवेदिता कुमारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, धनवार; ऋषिकान्त सिन्हा उच्च विद्यालय नवडीहा, जमुआ; अनिता मुर्मू मध्य विद्यालय चतरो, देवरी; हेमंत रवानी उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया, गांडेय; संजय कुमार मध्य विद्यालय लक्ष्मीबाई, गिरिडीह तथा दीपक कुमार अग्रवाल उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंगरतिलैया, पीरटांड़ शामिल हैं। गोल्ड सर्टिफिकेशन के बाद राजस्थान की यह अध्ययन यात्रा चयनित प्रधानाध्यापकों के लिए सम्मान के साथ-साथ सीखने और अपने विद्यालयों में नई व्यवस्थाओं एवं नवाचारों को लागू करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
फोटो 04 जीआरडी 115 जानकारी देते विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण राय।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

गहलोत बोले-कोई सीएम पहली बार निकाय-चुनाव में रोड-शो कर रहा: सरकार ने राजस्थान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया; जातिगत जनगणना पर नीयत साफ नहीं - Jaipur News

राजस्थान के पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज़, पारंपरिक कार्यक्रमों-सांस्कृतिक झलकियों से सजेगा शहर

राजस्थान में बारिश जारी: 7 सितंबर तक राहत, फिर नया दौर


