होमखेलजयपुर मथुरा दास माथुर क्रिकेट अवार्ड, अशोक गहलोत बोले- इस सरकार की खेलों में रूचि नहीं, RCA के चुनाव कराए... स्टेडियम बनाए
खेल

जयपुर मथुरा दास माथुर क्रिकेट अवार्ड, अशोक गहलोत बोले- इस सरकार की खेलों में रूचि नहीं, RCA के चुनाव कराए... स्टेडियम बनाए

जयपुरः मथुरा दास माथुर क्रिकेट अवार्ड समारोह आयोजित किया गया. अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा दास में संगठन की अद्भुत क्षमता थी. रणजी में राजस्थान का अपना इतिहास रहा. जब मैं CM था उस वक़्त राजस्थान दो बार विज…

First India News के अनुसार6 सितंबर 2026 को 09:33 am बजे
जयपुर मथुरा दास माथुर क्रिकेट अवार्ड, अशोक गहलोत बोले- इस सरकार की खेलों में रूचि नहीं, RCA के चुनाव कराए... स्टेडियम बनाए

सौजन्य से:- First India News

जयपुरः मथुरा दास माथुर क्रिकेट अवार्ड समारोह आयोजित किया गया. अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा दास में संगठन की अद्भुत क्षमता थी. रणजी में राजस्थान का अपना इतिहास रहा. जब मैं CM था उस वक़्त राजस्थान दो बार विजेता बना. राजनीति सब जगह होती है. अब तो जुडिशरी में भी राजनीति हो रही. खेल संघों में भी राजनीति होती है. राजनीति हो लेकिन लक्ष्मण रेखा पार नहीं होनी चाहिए. यह सरकार राजनीति करती इसीलिए 3 साल से RCA के चुनाव नहीं करा रही.

इस सरकार की खेलों में रूचि नहीं है. हमने चोप स्टेडियम बनाने का सपना देखा था. अनिल अग्रवाल ने करीब 300 करोड़ देने का भरोसा दिया. काम शुरू हो गया था लेकिन इस सरकार ने अब काम बंद करवा दिया. प्रदेश में कई ईमारत बन चुकी लेकिन यह सरकार उनको जनता को समर्पित ही नहीं कर रही. CM से आग्रह है कि क्रिकेट में GEN Z की भावना समझें. RCA के चुनाव कराए, स्टेडियम बनाए.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें