होमक्राइमभजनलाल सरकार पर कांग्रेस का हमला, स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से उठे सवाल
क्राइम

भजनलाल सरकार पर कांग्रेस का हमला, स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से उठे सवाल

भजनलाल सरकार पर कांग्रेस का हमला, स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से उठे सवाल Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्वास्थ्य सेवाओं, धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई और किरोड़ी लाल मी…

ABP News के अनुसार25 जून 2026 को 04:10 am बजे
भजनलाल सरकार पर कांग्रेस का हमला, स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से उठे सवाल

सौजन्य से:- ABP News

भजनलाल सरकार पर कांग्रेस का हमला, स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से उठे सवाल

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्वास्थ्य सेवाओं, धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई और किरोड़ी लाल मीणा से जुड़े मुद्दों को लेकर भजनलाल शर्मा सरकार को घेरा.

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार (24 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भजनलाल शर्मा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं, बॉर्डर जिलों में धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से जुड़े मामलों को लेकर सरकार को घेरा. डोटासरा ने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है.

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश स्वास्थ्य के अधिकार यानी राइट टू हेल्थ तक पहुंच गया था, लेकिन वर्तमान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को संभालने में नाकाम रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाइयों की कमी है और जो दवाइयां उपलब्ध हैं, उनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं.

बाल सुधार गृह में चिकन-मटन पार्टी, मोबाइल और गैंग कनेक्शन का खेल! वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही, किडनी फेल होने के मामले और कफ सिरप से हुई मौतों जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसके बावजूद हर मामले में सिर्फ जांच रिपोर्ट का इंतजार कराया जाता है और किसी भी दोषी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती.

मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार को आम लोगों की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है.

डोटासरा ने प्रसूता महिलाओं और सीजेरियन डिलीवरी को लेकर दिए गए बयानों पर भी नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे मुद्दों पर सरकार को ज्यादा जिम्मेदारी से काम करना चाहिए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोटासरा ने बॉर्डर क्षेत्रों में मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर की जा रही कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए बहुत कम समय का अल्टीमेटम दे रहा है, जिससे दोनों समुदायों में नाराजगी बढ़ रही है.

उन्होंने सरकार से मांग की कि कार्रवाई के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट किया जाए और इस विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है तो कांग्रेस और पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा रहेगा.

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों पर पलटवार

डोटासरा ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मंत्री के करीबी लोगों के पास करोड़ों रुपये की नकदी मिलने के बाद भी जवाबदेही तय नहीं की गई. उन्होंने कहा कि अगर मंत्री स्वयं निष्पक्ष जांच की मांग करते तो उनकी विश्वसनीयता और मजबूत होती.

डोटासरा ने मंत्री से जुड़े मामलों और अब तक हुई एसीबी कार्रवाइयों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की. इस दौरान कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम और कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद को लेकर भी चर्चा की गई.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें