जयपुर के जलमहल में युवक ने लगाई छलांग; पानी में दिखे हाथ फिर अचानक गायब
जयपुर के जलमहल में युवक ने लगाई छलांग; पानी में दिखे हाथ फिर अचानक गायब बताया जा रहा है कि घटना के समय चौपाटी पर कई लोग नाइट वॉक कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी में गिरने के बाद युवक कुछ देर तक हाथ-पैर चलात…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर के जलमहल में युवक ने लगाई छलांग; पानी में दिखे हाथ फिर अचानक गायब
बताया जा रहा है कि घटना के समय चौपाटी पर कई लोग नाइट वॉक कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी में गिरने के बाद युवक कुछ देर तक हाथ-पैर चलाता दिखाई दिया।
जयपुर के जलमहल में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक के झील में छलांग लगाने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि युवक पाल से अचानक पानी में कूदा। कुछ सेकेंड तक पानी के बीच उसके हाथ दिखाई दिए, लेकिन देखते ही देखते वह गहरे पानी में गायब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 5 घंटे तक झील में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
घटना रात करीब सवा 10 बजे की बताई जा रही है। जलमहल की पाल और चौपाटी के आसपास उस समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। दो युवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक युवक जलमहल की झील में कूद गया है। इसके बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीमों को बुलाया गया।
पजामा-टीशर्ट पहने युवक आया और अचानक कूद गया
प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि रात करीब सवा 10 बजे पजामा-टीशर्ट पहने एक युवक जलमहल की पाल पर आया था। कुछ देर वहां रहने के बाद उसने अचानक झील में छलांग लगा दी। राहुल के मुताबिक, वह अपने चार दोस्तों के साथ चौपाटी पर मौजूद था। युवक के पानी में गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
राहुल ने बताया कि जब लोग पाल के पास पहुंचे तो पानी में युवक के हाथ दिखाई दे रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन कुछ ही पल बाद हाथ भी दिखाई देना बंद हो गए। इसके बाद युवक का कोई पता नहीं चला।
मौके पर मौजूद देवेंद्र शर्मा ने भी इसी तरह की जानकारी दी। उनके अनुसार युवक पाल पर आया और अचानक पानी में कूद गया। लोगों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया और उसकी तरफ दौड़े, लेकिन तब तक वह पानी में काफी दूर जा चुका था।
नाइट वॉक कर रहे लोगों ने देखा पूरा घटनाक्रम
बताया जा रहा है कि घटना के समय चौपाटी पर कई लोग नाइट वॉक कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी में गिरने के बाद युवक कुछ देर तक हाथ-पैर चलाता दिखाई दिया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीमों ने नाव और अन्य संसाधनों की मदद से झील के अलग-अलग हिस्सों में तलाश शुरू की। पाल के आसपास भीड़ जमा हो गई और लोग रेस्क्यू ऑपरेशन देखते रहे।
5 घंटे तक पानी में तलाश, फिर भी खाली हाथ
पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने कई घंटे तक झील को खंगाला। करीब 5 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद न तो युवक मिला और न ही उसकी बॉडी बरामद हो सकी। रात बढ़ने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर भी कई सवाल खड़े होने लगे।
ब्रह्मपुरी थानाधिकारी बृजमोहन कविया ने बताया कि देर रात तक एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने जलमहल झील में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किसी व्यक्ति की बॉडी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि युवक के झील में कूदने की सूचना देने वाले लोगों के बताए एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।
आज सर्च ऑपरेशन पर फैसला परिस्थितियों के आधार पर
थानाधिकारी के अनुसार फिलहाल झील में कुछ मिलने की संभावना कम मानी जा रही है। रेस्क्यू टीमों ने रात में कई घंटे तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब आगे की कार्रवाई परिस्थितियों को देखते हुए तय की जाएगी।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वास्तव में कोई युवक झील में कूदा था या सूचना किसी गलतफहमी के कारण दी गई। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
जलमहल में हुई इस घटना ने देर रात तक लोगों की सांसें थामे रखीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पानी में कुछ देर तक दिखाई दिए हाथ और फिर अचानक उनका गायब हो जाना इस पूरे घटनाक्रम को और रहस्यमय बना रहा। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर झील में कूदने वाला युवक कौन था और 5 घंटे की तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग क्यों नहीं मिला।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


