भरतपुर में हादसा: जयपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, धौलपुर की महिला की मौत
भरतपुर में हादसा: जयपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, धौलपुर की महिला की मौत बस में 60 यात्री थे. ड्राइवर व कंडक्टर के बीच किराया विवाद एवं नशे में होने की चर्चा. Published : July 8, 2026 at 12:21 PM IST भरतपुर: जिले के सेवर था…

सौजन्य से:- ETV Bharat
भरतपुर में हादसा: जयपुर जा रही स्लीपर बस पलटी, धौलपुर की महिला की मौत
बस में 60 यात्री थे. ड्राइवर व कंडक्टर के बीच किराया विवाद एवं नशे में होने की चर्चा.
Published : July 8, 2026 at 12:21 PM IST
भरतपुर: जिले के सेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. धौलपुर से जयपुर जा रही निजी स्लीपर बस पंजाबी नगला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में धौलपुर जिले की महिला की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस से बाहर निकालकर जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया.
सेवर थाना के एएसआई वृंदावन सिंह ने बताया कि हादसे में धौलपुर के मानपुर निवासी 56 वर्षीय गुड्डी देवी की मौत हुई है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं. मृतका के शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
सड़क पर पलटी बस: हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे सेवर थाना क्षेत्र में पंजाबी नगला के निकट हुआ. बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क पर पलट गई. हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे. बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलने पर सेवर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया.
ड्राइवर ने दी थी धमकी: हादसे में अपनी मां को खोने वाले सुनील ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बस धौलपुर से ही क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी. उसके अनुसार बस में बैठने तक की जगह नहीं थी. करीब 60 यात्री थे. सुनील का आरोप है कि रास्ते में ड्राइवर और कंडक्टर के बीच किराए के पैसों को लेकर विवाद हो गया था. उसने दावा किया कि दोनों नशे में थे. इसी दौरान चालक ने गुस्से में कहा कि वह सभी यात्रियों को जयपुर तो पहुंचा देगा, लेकिन पहले उन्हें गंगाजी नहला देगा. इसके कुछ ही देर बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई.
परिजनों ने लगाए आरोप: सुनील ने बताया कि हादसे में उसकी मां गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हैं. उसकी बुआ को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि फूफा और उसे स्वयं भी चोट लगी है. उसने कहा कि हादसे के बाद वह अपनी मां को टेम्पो की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
पुलिस की जांच के कई बिंदू: पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता कर रही है. यात्रियों की ओर से लगाए गए ओवरलोडिंग, चालक-कंडक्टर के विवाद और नशे में बस चलाने जैसे आरोपों की भी जांच की जाएगी. जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
पढ़ें: जयपुर में तेज रफ्तार ट्रोले ने सड़क किनारे बैठे परिवार को रौंदा, 4 की मौत, शव के टुकड़े हुए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं IPL मैचों के टिकट तो हो जाएं सावधान! राजस्थान पुलिस ने किया अलर्ट

राजस्थान में पुलिस की बड़ी नाकाबंदी कार्रवाई, 727 चेकपोस्ट पर हजारों वाहनों की जांच

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार


