होम›खेल›खेल : निशानेबाज मोना ने रजत जीत पैरालंपिक कोटा हासिल किया
खेल

खेल : निशानेबाज मोना ने रजत जीत पैरालंपिक कोटा हासिल किया

खेल : निशानेबाज मोना ने रजत जीत पैरालंपिक कोटा हासिल किया भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने दक्षिण कोरिया में विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। साथ ही, उन्होंने 2028 लॉस एंजेलेस प…

Hindustan के अनुसार10 सितंबर 2026 को 04:05 pm बजे
खेल : निशानेबाज मोना ने रजत जीत पैरालंपिक कोटा हासिल किया

सौजन्य से:- Hindustan

खेल : निशानेबाज मोना ने रजत जीत पैरालंपिक कोटा हासिल किया

भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने दक्षिण कोरिया में विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। साथ ही, उन्होंने 2028 लॉस एंजेलेस पैरालंपिक के लिए कोटा भी हासिल किया। अवनि लेखरा ने कांस्य पदक जीता और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता।

चांगवोन (दक्षिण कोरिया), एजेंसी। भारतीय पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के चांगवोन में डब्ल्यूएसपीएस विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक खेलों का कोटा भी हासिल किया। पैरालंपिक की चैंपियन अवनि लेखरा ने तीसरे स्थान पर रहकर कांसा जीता। मोना और अवनि ने अपने संयुक्त प्रदर्शन के दम पर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीता। व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण सर्बिया की क्रिस्टीना ने जीता। उन्होंने भी लॉस एंजिलिस पैरालंपिक के लिए कोटा हासिल किया। एसएच1 वर्ग में ऐसे निशानेबाज शामिल होते हैं जिनके निचले अंगों में दिव्यांगता होती है।

लेकिन वे बिना किसी स्टैंड के अपनी बंदूक का वजन संभाल सकते हैं। मोना ने पेरिस में कांस्य पदक जीता था। राजस्थान के सीकर की 38 साल की इस निशानेबाज को बचपन में ही पोलियो हो गया था।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें