सीएम भजनलाल ने पचपदरा रिफानरी और जोधपुर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
सीएम भजनलाल ने पचपदरा रिफानरी और जोधपुर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया. Published : June…

सौजन्य से:- ETV Bharat
सीएम भजनलाल ने पचपदरा रिफानरी और जोधपुर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया.
Published : June 28, 2026 at 7:12 PM IST
बालोतरा/जोधपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन और जोधपुर एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंग. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर पचपदरा और जोधपुर में तैयारियां जोर–शोर से चल रही है. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और नए टर्मिनल का निरीक्षण किया. उन्होंने पचपदरा रिफाइनरी में भी तैयारियों का जायजा लिया.
रिफाइनरी के हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, राज्यमंत्री केके बिश्नोई ने सीएम की अगुवानी की. इसके साथ ही विधायकों और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान सीएम के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी में चल रही तैयारी का जायजा लेने के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने एचपीसीएल के अधिकारियों से अब तक तक हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही पीएम मोदी के दौरे को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया. इसके बाद सीएम रिफाइनरी अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा करेंगे. पचपदरा आने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा सांभरा माता मंदिर में माताजी के दर्शन करने वाले थे, लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव देखने को मिला.
पढ़ें: जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल: अगले 35 साल के हिसाब से बना, एक बार में 12 एयरक्राफ्ट खड़े हो सकेंगे
सीएम ने किया नए एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण: सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल के होने वाले लोकार्पण से पहले रविवार को जायजा लिया. उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 सालों में देश में जो काम हुआ है, वह सबके सामने है. खासतौर से युवाओं को लेकर सरकार ने बहुत काम किया है. जोधपुर की बरसों पुरानी मांग को प्रधानमंत्री ने पूरा किया है. 4 जुलाई को प्रधानमंत्री पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा जोधपुर एयरपोर्ट का भी लोकार्पण करेंगे. वो राजस्थान को कई तरह की और भी सौगातें देने जा रहे हैं.
पढ़ें: 4 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे नए टर्मिनल का लोकार्पण, शेखावत बोले, तकनीकी अनुमतियां अंतिम चरण में
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान ऊंचाइयों को छू रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि जिस तरह से हमने संकल्प पत्र में आपसे वायदे किए थे, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम उनको पूरा करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई विधायक और जोधपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के निरीक्षण से ठीक पहले एयरपोर्ट के मुख्य गलियारे में ऊपर से एक फाइबर प्लेट अचानक गिर गई. इससे वहां पर एक बार की अफरा–तफरी मच गई. गनीमत रही इससे कोई चोटिल नहीं हुआ. बाद में वहां काम कर रहे जिम्मेदारों ने तुरंत इसे दुरुस्त किया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में भामाशाह जयंती पर ओजस्वी कविता से गूंजा समारोह

रोडवेज : कोटा-उदयपुर-अहमदाबाद और बड़ौदा के लिए डीलक्स बस 1 से - Udaipur News

उदयपुर में 28 जून को जलापूर्ति रहेगी बाधित


