रोडवेज : कोटा-उदयपुर-अहमदाबाद और बड़ौदा के लिए डीलक्स बस 1 से - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Roadways: Deluxe Bus From Kota Udaipur Ahmedabad And Baroda From 1 रोडवेज : कोटा-उदयपुर-अहमदाबाद और बड़ौदा के लिए डीलक्स बस 1 से - कॉपी लिंक रोडवेज की और से 1 अप्रैल से कोटा-उ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Roadways: Deluxe Bus From Kota Udaipur Ahmedabad And Baroda From 1
रोडवेज : कोटा-उदयपुर-अहमदाबाद और बड़ौदा के लिए डीलक्स बस 1 से
- कॉपी लिंक
रोडवेज की और से 1 अप्रैल से कोटा-उदयपुर-अहमदाबाद-बड़ौदा के बीच नई 2 बाय 2 सेमी डीलक्स बस सेवा शुरू की जा रही है। यह कोटा संभाग से गुजरात के लिए एकमात्र सरकारी बस सेवा होगी, जिससे यात्रियों के साथ-साथ कोचिंग विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सीधा लाभ
यह बस बूंदी डिपो की है। उदयपुर से अहमदाबाद के लिए रात 10 बजे बाद कोई बस नहीं है। यह बस शुरू होने से देर रात को जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। वहीं उदयपुर से बड़ौदा के लिए रोडवेज की कोई सीधी बस नहीं है। उदयपुर डिपो को भी अनुबंध पर 6 बसें मिली हैं। इसमें 2 बाय सीटर बस में 4 नॉन एसी और 2 एसी सीटर बसें हैं। इन्हें भी रूट पर जल्द संचालित किया जाएगा।
कोटा से रात 11 बजे उदयपुर आएगी, सुबह 5:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी
यह बस रोज दोपहर 3:10 बजे जवाहर नगर कोचिंग क्षेत्र, कोटा से रवाना होगी और नयापुरा बस स्टैंड से 3:40 से 4 बजे के बीच प्रस्थान करेगी। इसके बाद शाम 5 बजे बूंदी, 6:15 बजे बिजौलिया, 8:30 बजे चित्तौड़गढ़ होते हुए रात 11:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से रात 11:30 बजे रवाना होकर सुबह 5:30 बजे अहमदाबाद के गीता मंदिर बस स्टैंड पहुंचेगी और 5:45 बजे वहां से चलकर सुबह 8:00 बजे बड़ौदा पहुंचेगी। वापसी में शाम 4 बजे बड़ौदा से रवाना होकर अहमदाबाद 6:30, उदयपुर रात 11:30 बजे, चित्तौड़गढ़ रात 2:30, बिजौलिया सुबह 5:30, बूंदी सुबह 7:30 और सुबह 8 बजे जवाहर नगर, कोटा पहुंचेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में भामाशाह जयंती पर ओजस्वी कविता से गूंजा समारोह

सीएम भजनलाल ने पचपदरा रिफानरी और जोधपुर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

उदयपुर में 28 जून को जलापूर्ति रहेगी बाधित


