जोधपुर उपमहापौर चुनाव: बीजेपी के विजय सिंह पंवार और कांग्रेस के अब्दुल करीम जॉनी के बीच मुकाबला
जोधपुर उपमहापौर चुनाव: बीजेपी के विजय सिंह पंवार और कांग्रेस के अब्दुल करीम जॉनी के बीच मुकाबला शनिवार को दो बजे तक नाम वापसी का समय है. उसके बाद मतदान पूर्ण होने पर गणना की जाएगी और परिणाम घोषित होंगे. Published : Septe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर उपमहापौर चुनाव: बीजेपी के विजय सिंह पंवार और कांग्रेस के अब्दुल करीम जॉनी के बीच मुकाबला
शनिवार को दो बजे तक नाम वापसी का समय है. उसके बाद मतदान पूर्ण होने पर गणना की जाएगी और परिणाम घोषित होंगे.
Published : September 26, 2026 at 12:38 PM IST
जोधपुर: जोधपुर नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में मुकाबला तय हो गया है. भाजपा के पास 45 अपने और 7 निर्दलीयों का समर्थन है. कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार अब्दुल करीम जॉनी को उपमहापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है. जॉनी गत नगर निगम उत्तर में उपमहापौर थे.
भाजपा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद विजय सिंह पंवार को इस पद का प्रत्याशी बनाया है. पंवार ने इसके लिए पार्टी और संगठन को धन्यवाद देते हुए कहा कि जोधपुर के विकास में अग्रणी भागीदारी निभाएंगे, जिसका असर जल्द नजर भी आएगा. भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि महापौर भाजपा का बना था और अब उपमहापौर भी उन्हीं का बनेगा. दोनों ही प्रत्याशी का चयन सरदारपुरा से ही करके क्या अशोक गहलोत को घेरने का प्रयास किया जा रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि पहले महापौर और उपमहापौर सूरसागर क्षेत्र से थे. इस बार सरदारपुरा से हैं. अब बताना है कि अशोक गहलोत का जादू कितना चला है.
पढ़ें: खाटूश्यामजी पालिकाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की जीत, विनीता पूनिया ने एक वोट से भाजपा को हराया
कांग्रेस ने जॉनी पर जताया भरोसा: कांग्रेस के 44 पार्षदों में डेढ़ दर्जन मुस्लिम पार्षद हैं. ऐसे में पार्टी ने उपमहापौर के लिए इसी वर्ग से प्रत्याशी बनाया है. अब्दुल करीम जॉनी गत नगर निगम उत्तर में भी उपमहापौर रहे हैं. हालांकि कांग्रेस के लिए जीत आसान नहीं है. महापौर चुनाव में कांग्रेस की गिनती 47 पर अटक गई थी. जॉनी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है समर्थन की उम्मीद है . उपमहापौर पद के लिए 2 बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया है. इसके तुरंत बाद मतदान शुरू होगा. मतदान पूर्ण होने पर गणना की जाएगी और परिणाम घोषित होंगे. भाजपा के पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्रों में विजय उत्सव मनाने की तैयारी कर ली है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत: जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 से अधिक देश होंगे शामिल

2.7K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi

जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को


