होम›राजनीति›महापौर के बाद उपमहापौर चुनाव में भी खिला 'कमल', राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की जीत
राजनीति

महापौर के बाद उपमहापौर चुनाव में भी खिला 'कमल', राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की जीत

महापौर के बाद उपमहापौर चुनाव में भी खिला 'कमल', राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की जीत उपमहापौर चुनाव में जयपुर में भाजपा की सरोज कंवर और जोधपुर में विजय सिंह पंवार जीते. कोटा में विवेक राजवंशी निर्विरोध चुने गए.…

ETV Bharat के अनुसार26 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
महापौर के बाद उपमहापौर चुनाव में भी खिला 'कमल', राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की जीत

सौजन्य से:- ETV Bharat

महापौर के बाद उपमहापौर चुनाव में भी खिला 'कमल', राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा की जीत

उपमहापौर चुनाव में जयपुर में भाजपा की सरोज कंवर और जोधपुर में विजय सिंह पंवार जीते. कोटा में विवेक राजवंशी निर्विरोध चुने गए.

Published : September 26, 2026 at 6:14 PM IST

जयपुर: राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में अब भाजपा के उपमहापौर होंगे. शनिवार को प्रदेश के तीन नगर निगमों में उपमहापौर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई. जयपुर और जोधपुर में मतदान के जरिए भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि कोटा में भाजपा प्रत्याशी विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर चुने गए. इसके साथ ही प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में उपमहापौर पद भाजपा के खाते में चला गया.

जयपुर में पहले डिप्टी मेयर बनी सरोज कंवर: जयपुर नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ. भाजपा ने महिला पार्षद सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस की ओर से सलमान मंसूरी मैदान में थे. निर्धारित समय के दौरान पार्षदों ने मतदान किया और इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई. मतदान को देखते हुए नगर निगम मुख्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. मतदान स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था रखी गई. जयपुर नगर निगम उपमहापौर के लिए कुल 149 मत पड़े. जिसमें भाजपा की सरोज कंवर को 89 वोट और कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले.

पढ़ें: डिप्टी मेयर चुनाव परिणाम में भी बीजेपी ने मारी बाजी, जयपुर, जोधपुर और कोटा में बनाए अपने उपमहापौर

एक वोट नोटा का, एक वोट खारिज: इससे पहले डिप्टी मेयर पद के लिए आज दोपहर 2.30 बजे से नगर निगम मुख्यालय में मतदान कराया गया. इस चुनाव में भाजपा की सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी के बीच सीधा मुकाबला था. इसके पहले शुक्रवार को हुए महापौर चुनाव में भाजपा के सुनील कोठारी ने कांग्रेस की सुनीता मावर को 29 वोट से हराकर जीत दर्ज की थी. इस प्रकार जयपुर नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर की सीट अब भाजपा के पास आ गई है. आज हुए मतदान के दौरान एक पार्षद वोट देने नहीं पहुंची, एक वोट नोटा का गया और एक वोट खारिज हो गया.

चुनाव में हिस्सा ले, घर लौटे पार्षद: भाजपा के पार्षद करीब 15 दिन से प्रशिक्षण शिविर में थे. मतदान के लिए उन्हें बसों के जरिए एक साथ निगम मुख्यालय लाया गया. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा पार्षद प्रशिक्षण शिविर से अपने घरों के लिए रवाना हुए. वहीं कांग्रेस पार्षदों ने भी मतदान में हिस्सा लिया. जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं और शनिवार को 149 पार्षदों ने मतदान किया. भाजपा की ओर से सरोज कंवर को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी ने महिला पार्षद पर दांव लगाया था, जबकि कांग्रेस ने सलमान मंसूरी को मैदान में उतारा था. मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निगम मुख्यालय में मौजूद नहीं रहे.

जोधपुर में भाजपा के विजय सिंह पंवार जीते: जोधपुर नगर निगम में उपमहापौर पद का चुनाव मुकाबले वाला रहा. यहां भाजपा के विजय सिंह पंवार ने कांग्रेस के अब्दुल करीम जानी को हराकर उपमहापौर पद हासिल किया. मतदान के बाद सामने आए परिणाम में विजय सिंह पंवार को 52 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल करीम जानी को 48 वोट मिले. इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने चार वोट के अंतर से जीत दर्ज की.

जोधपुर नगर निगम में उपमहापौर चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच पार्षदों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं था. कुल 100 वार्ड वाले निगम में भाजपा के 45, कांग्रेस के 44, निर्दलीय 10 और आरएलपी का एक पार्षद है. किसी भी एक दल के पास अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं था. ऐसे में निर्दलीय और आरएलपी पार्षदों के रुख पर चुनाव के दौरान नजर रही. अंतिम परिणाम में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार के पक्ष में 52 वोट आए और उन्होंने उपमहापौर पद पर जीत दर्ज की.

पढ़ें: जयपुर नगर निगम चुनाव: डिप्टी मेयर पद के लिए वोटिंग आज, सरोज कंवर और सलमान मंसूरी में टक्कर

कोटा में विवेक राजवंशी निर्विरोध चुने गए: कोटा नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. इस चुनाव में कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया. कांग्रेस ने उपमहापौर चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था और पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया. नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक उपमहापौर पद के लिए केवल विवेक राजवंशी का ही नामांकन सामने आया. इसके बाद नाम वापसी की निर्धारित समय सीमा भी पूरी हो गई. कोई दूसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं होने के कारण विवेक राजवंशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.

तीनों नगर निगमों में अलग तस्वीर, नतीजा भाजपा के पक्ष में: शनिवार को हुए उपमहापौर चुनाव में तीनों नगर निगमों में प्रक्रिया अलग-अलग रही. जयपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ, जोधपुर में भी दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने रहे, जबकि कोटा में कांग्रेस के बहिष्कार के चलते भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए. जयपुर में मतदान के बाद भाजपा की सरोज कंवर की जीत के साथ प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा के उपमहापौर होने की स्थिति बन गई है. शनिवार को जयपुर, जोधपुर और कोटा में हुई चुनाव प्रक्रिया के साथ उपमहापौर पदों की तस्वीर पूरी हो गई. जयपुर में मतदान से जीत, जोधपुर में 52 वोट के साथ जीत और कोटा में निर्विरोध निर्वाचन-तीनों जगह भाजपा ने उपमहापौर पद पर कब्जा जमाया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

राजस्थान के आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत: जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 से अधिक देश होंगे शामिल
राजनीति

राजस्थान के आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत: जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 से अधिक देश होंगे शामिल

2.7K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं.

#BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi
राजनीति

2.7K views · 15 reactions | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' में हिस्सा लेने वाले युवाओं का स्वागत करने के लिए बीकानेर का दौरा किया. यह मोटरसाइकिल यात्रा सेवा का संदेश फैलाते हुए गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते का अनुसरण करती है. शर्मा ने यात्रा करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. #BhajanlalSharma #PMNarendraModi #Bikaner #SevaSankalpAbhiyan #icomhindi | India.Com - Hindi

जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को
राजनीति

जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटा के नए मेयर-पार्षदों को बधाई दी:  कहा-जनता ने विकास पर मुहर लगाई, अब रफ्तार पकड़ेगा शहर - Kota News
राजनीति

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटा के नए मेयर-पार्षदों को बधाई दी: कहा-जनता ने विकास पर मुहर लगाई, अब रफ्तार पकड़ेगा शहर - Kota News