दो नाबालिग बहनों को जोधपुर ले गई परिचित युवती, होटल में दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी नामजद
दो नाबालिग बहनों को जोधपुर ले गई परिचित युवती, होटल में दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी नामजद मामला 19 जुलाई का बताया जा रहा है, जब उनकी परिचित युवती दोनों को अपने साथ जोधपुर ले गई थी. Published : August 20, 2026 at 9:46 AM…

सौजन्य से:- ETV Bharat
दो नाबालिग बहनों को जोधपुर ले गई परिचित युवती, होटल में दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी नामजद
मामला 19 जुलाई का बताया जा रहा है, जब उनकी परिचित युवती दोनों को अपने साथ जोधपुर ले गई थी.
Published : August 20, 2026 at 9:46 AM IST
बीकानेर : जिले के नोखा थाना क्षेत्र की दो नाबालिग बहनों के साथ जोधपुर के एक होटल में दुष्कर्म किए जाने के आरोप का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि परिचित युवती दोनों किशोरियों को घूमने और कपड़ों की सेल में खरीदारी कराने के बहाने जोधपुर ले गई. वहां पहले से मौजूद तीन युवकों के साथ मिलकर दोनों को नशीला पदार्थ दिया गया. इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाने और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है.
नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि जोधपुर से जीरो नम्बर FIR मिली. नामजद युवती और अन्य युवकों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. वहीं, पॉक्सो एक्ट के तहत अब मामले की जांच सीओ करेंगे. पुलिस ने एक युवती सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पढे़ं. 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पुनर्वास केंद्र संचालक गिरफ्तार, नाबालिग के पिता की संदिग्ध मौत
एक महीने पुरानी बताई जा रही घटना : पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 14 और 15 वर्ष की दोनों बहनें स्कूल में पढ़ती हैं. 19 जुलाई को उनकी परिचित युवती दोनों को अपने साथ जोधपुर ले गई. उन्हें पहले ननिहाल छोड़ने और साथ ही कपड़ों की सेल में खरीदारी कराने की बात कही गई थी. दोनों बहनें उसके साथ ट्रेन से जोधपुर पहुंचीं. आरोप है कि जोधपुर पहुंचने के बाद युवती दोनों को पावटा सी रोड स्थित एक होटल में लेकर गई. यहां तीन युवक पहले से मौजूद थे. शिकायत में बताया गया है कि होटल के कमरे में किशोरियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया. इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाए गए.
वीडियो वायरल करने की धमकी : पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपियों ने बनाए गए वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी. कुछ समय बाद संबंधित युवती ने दोनों पर दोबारा जोधपुर आने और युवकों से मिलने का दबाव बनाया. मना करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी गई. इसके बाद दोनों बहनों ने अपने एक रिश्तेदार को पूरी घटना की जानकारी दी और परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


